सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

सिरोही पिंडवाड़ा समाचार : I.F.W.J स्थापना दिवस पर सिरोही में संगोष्ठी, पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

सिरोही | 29-Oct-2025 03:59 AM | 317 |
सिरोही
I.F.W.J स्थापना दिवस पर सिरोही में संगोष्ठी, पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

I.F.W.J के स्थापना दिवस पर सिरोही में संगोष्ठी, पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

सिरोही। पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संगठन की सिरोही जिला इकाई द्वारा जिला मुख्यालय पर स्थित सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव एवं जोधपुर संभाग प्रभारी विक्रमसिंह करणोत ने सभी पत्रकारों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 1950 में वरिष्ठ पत्रकार एम. चलापति राव के नेतृत्व में इस संगठन की नींव रखी गई थी। आज यह संगठन देशभर में पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एक मजबूत वटवृक्ष के रूप में कार्य कर रहा है। विक्रमसिंह करणोत ने कहा कि “I.F.W.J कोई कागजी संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ने वाला वास्तविक मंच है। हमें गर्व है कि हम इस सशक्त संगठन के सदस्य हैं। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश बोहरा ने कहा कि पिछले 75 वर्षों से संगठन लगातार पत्रकारों के हितों की आवाज सरकार तक पहुंचाने और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने का काम कर रहा है। वहीं जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत ने कहा कि “कई संगठन आए और चले गए, लेकिन I.F.W.J 75 वर्षों से निरंतर पत्रकारों की लड़ाई लड़ रहा है। यह हम सबके लिए गर्व का विषय है।” संगोष्ठी में आबूरोड ब्लॉक अध्यक्ष भागचंद लालवानी, जिला उपाध्यक्ष नाथूसिंह बालिया, सुरेश कुमार, वचनाराम राणा सहित कई पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मंच संचालन पिंडवाड़ा ब्लॉक महा सचिव राहुल रावल ने किया। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सभी पत्रकार साथियों से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सिरोही ब्लॉक अध्यक्ष डूंगाराम पुरोहित, अनिल सिंह तोमर, आबूरोड से मगन प्रजापत, पिंडवाड़ा से विकास पटेल, हड़मतसिंह पंवार, तरुण मीणा सहित जिलेभर के अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.