सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

रोहिताश्व सिंह तोमर बने सिरोही कलेक्टर : पदभार संभालते ही अधिकारियों को दिए निर्देश

सिरोही | 03-Apr-2026 07:36 PM | 317 |
सिरोही
पदभार संभालते ही अधिकारियों को दिए निर्देश

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने संभाला पदभार, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

सिरोही,03 अप्रैल। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने शुक्रवार को सिरोही जिले के जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की।

कलेक्टर तोमर ने स्पष्ट किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता सुनिश्चित की जाए।

उल्लेखनीय है कि रोहिताश्व सिंह तोमर 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं और इससे पूर्व वे बारां जिले में जिला कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे, जहां से उनका स्थानांतरण सिरोही किया गया है।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं कोषालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ.राजेश गोयल,मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद्र अग्रवाल,उपखंड अधिकारी हरिसिंह एवं तहसीलदार जगदीश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट@अनीश मेमन PHM न्यूज स्वरूपगंज 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.