सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

पिण्डवाड़ा : किसानों का आक्रोश,भारतीय किसान संघ का ज्ञापन

सिरोही | 16-Dec-2025 07:35 AM | 317 |
सिरोही
किसानों का आक्रोश,भारतीय किसान संघ का ज्ञापन

रिपोर्ट अनीश मेमन PHM न्यूज 

सिरोही। पिण्डवाड़ा में किसानों का आक्रोश चरम पर

भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

आठ सूत्रीय मांगें नहीं मानी तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

पिंडवाड़ा। भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक सोमवार को गांधी उद्यान, पिण्डवाड़ा में तहसील अध्यक्ष जयंती लाल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पिण्डवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। बैठक में किसानों से जुड़े गंभीर और ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के पश्चात भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम पिण्डवाड़ा उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपते हुए आठ सूत्रीय मांगें रखीं और चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।

चूना पत्थर खनन परियोजना का कड़ा विरोध

किसानों ने मेसर्स कमलेश मेटाकास्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 800.9935 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित चूना पत्थर खनन परियोजना का तीखा विरोध किया। किसान संघ का कहना है कि यह परियोजना कृषि भूमि, पर्यावरण और जल स्रोतों के लिए घातक सिद्ध होगी। संगठन ने परियोजना को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

अवैध खनन पर तत्काल रोक की मांग

पिण्डवाड़ा क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध खनन पर किसानों ने गहरी चिंता जताई। किसान संघ ने कहा कि खनन माफियाओं के कारण खेतों की उर्वरता नष्ट हो रही है और भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

खाद संकट से जूझ रहे किसान

रबी सीजन में यूरिया व डीएपी खाद की भारी किल्लत से किसान परेशान हैं। समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से फसल उत्पादन प्रभावित हो रहा है। प्रशासन से निर्बाध खाद आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।

30 वर्षों से बंद स्वरूपगंज कृषि मंडी शुरू करने की मांग

स्वरूपगंज में लगभग 30 वर्षों से बनी कृषि मंडी आज तक शुरू नहीं हो पाई है। किसानों का कहना है कि मंडी शुरू नहीं होने से उन्हें अपनी उपज औने-पौने दामों में बिचौलियों को बेचनी पड़ रही है।

सिंचाई के लिए दिन में 6 घंटे बिजली की मांग

किसानों ने मांग की कि पूरे पिण्डवाड़ा क्षेत्र में किसानों को दिन के समय एक साथ कम से कम 6 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए ताकि सिंचाई व्यवस्था सुचारु रहे।

एनएच-27 पर चौराहा व अंडरब्रिज निर्माण की मांग

राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बनास नदी के पास साईं धाम तिराहा बनाने तथा कोजरा चौराहे पर अंडरब्रिज निर्माण की मांग उठाई गई, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

किसानों के हक के पानी की बिक्री पर आपत्ति

किसान संघ ने आरोप लगाया कि पश्चिमी बांध का पानी किसानों के अधिकार का है, लेकिन उसे जेके लक्ष्मी सीमेंट फैक्ट्री को दिया जा रहा है। इसके अलावा बनास व कादंबरी बांध के कैचमेंट क्षेत्र में अवैध ट्यूबवेल खोदकर औद्योगिक इकाइयों को पानी बेचे जाने पर भी नाराजगी जताई गई।

प्रशासन को अल्टीमेटम

भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय रहते सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

बैठक में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

जनभावना का सम्मान : माउंट आबू अब कहलाएगा आबूराज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया लोकार्पण

सिरोही न्यूज़

राहुल गांधी के जन्मदिन पर सिरोही में उत्साह, : राहुल कुमार रावल बने KKC के कार्यकारी युवा संगठन महासचिव

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बने गुलमुल्लाह खान : राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग

सिरोही न्यूज़

जनगणना 2027: सिरोही में अधिकारियों ने की स्वगणना : आमजन से सहयोग की अपील

सिरोही न्यूज़

सिरोही HPV वैक्सीनेशन अभियान में तीसरे स्थान पर : 683 बालिकाओं को लगा टीका

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा सिरोही : उडवारिया टोल प्लाजा पर टीकाराम जूली का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़

उडवारिया टोल प्लाजा पर आज पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली : भव्य स्वागत की तैयारी

सिरोही न्यूज़

वोलकम चौराहा पिंडवाड़ा में ब्रेकर की मांग : बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान

सिरोही न्यूज़

माउंट आबू में परवीन बानो का दबदबा कायम : दूसरी बार बनीं महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

सिरोही न्यूज़

Today sirohi-hindi-News Rajasthan Phm News sirohi : नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.