सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

सिरोही संघर्ष समिति ने राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को सौंपा ज्ञापन : पिण्डवाड़ा में प्रस्तावित खनन परियोजना रद्द करने की मांग

सिरोही | 29-Oct-2025 02:43 AM | 317 |
सिरोही
पिण्डवाड़ा में प्रस्तावित खनन परियोजना रद्द करने की मांग

सिरोही। पिण्डवाड़ा तहसील क्षेत्र में प्रस्तावित चूना पत्थर खनन परियोजना के विरोध में संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को राज्यसभा सांसद नीरज डांगी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा, प्रतिनिधि मंडल ने सांसद से आग्रह किया कि करीब 800.9935 हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्रस्तावित खनन परियोजना को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। यह मुद्दा राज्यसभा में उठाकर भारत सरकार के समक्ष क्षेत्र की जनता की भावनाएं रखी जाएं और परियोजना को तत्काल निरस्त करवाया जाए।

सांसद नीरज डांगी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि वे इस मामले में हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा और वे जल्द ही क्षेत्र में आकर ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद करेंगे।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ कई सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल रहे। इस दौरान कांग्रेस नेता बलवंत चौधरी, निरंजन पुरोहित, तुषार घांची (स्वरूपगंज), दीपक अग्रवाल, केसाराम, भुवनेश कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ज्ञात रहे कि बीते करीब एक महीने से वाटेरा, भारजा, रोहिड़ा और भीमाना ग्राम पंचायतों सहित दर्जनभर गांवों में इस खनन परियोजना के विरोध में लगातार आंदोलन चल रहा है। ग्रामीण सड़कों पर उतरकर रैलियां और विरोध सभाएं आयोजित कर रहे हैं।

उठे गंभीर सवाल

जनता के बढ़ते आक्रोश के बीच सत्ता पक्ष के नेताओं की चुप्पी अब गंभीर सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर क्यों सत्ता और विपक्ष दोनों ही इस संवेदनशील मुद्दे पर अब तक खुलकर सामने नहीं आ रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सरकार ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया, तो आंदोलन आने वाले दिनों में और उग्र रूप ले सकता है।

अन्य खबरें

जनभावना का सम्मान : माउंट आबू अब कहलाएगा आबूराज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया लोकार्पण

सिरोही न्यूज़

राहुल गांधी के जन्मदिन पर सिरोही में उत्साह, : राहुल कुमार रावल बने KKC के कार्यकारी युवा संगठन महासचिव

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बने गुलमुल्लाह खान : राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग

सिरोही न्यूज़

जनगणना 2027: सिरोही में अधिकारियों ने की स्वगणना : आमजन से सहयोग की अपील

सिरोही न्यूज़

सिरोही HPV वैक्सीनेशन अभियान में तीसरे स्थान पर : 683 बालिकाओं को लगा टीका

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा सिरोही : उडवारिया टोल प्लाजा पर टीकाराम जूली का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़

उडवारिया टोल प्लाजा पर आज पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली : भव्य स्वागत की तैयारी

सिरोही न्यूज़

वोलकम चौराहा पिंडवाड़ा में ब्रेकर की मांग : बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान

सिरोही न्यूज़

माउंट आबू में परवीन बानो का दबदबा कायम : दूसरी बार बनीं महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

सिरोही न्यूज़

Today sirohi-hindi-News Rajasthan Phm News sirohi : नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.