सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

Today सिरोही पिंडवाड़ा राजस्थान न्यूज : खनन विरोध को मिला माली समाज का समर्थन, 28 जनवरी महाआंदोलन

सिरोही | 31-Dec-2025 08:58 PM | 317 |
सिरोही
खनन विरोध को मिला माली समाज का समर्थन, 28 जनवरी महाआंदोलन

रिपोर्ट :-अनीस मेमन स्वरूपगंज PHM News 

खनन विरोध को मिला माली समाज का समर्थन

रोई भीतरोट परगना की आम सभा में 28 जनवरी के महाआंदोलन को पूर्ण समर्थन का ऐलान

सिरोही | भारजा पिण्डवाड़ा तहसील में प्रस्तावित कमलेश मेटाकास्ट प्राइवेट लिमिटेड की खनन परियोजना के विरोध में चल रहे जन आंदोलन को लगातार सामाजिक समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में माली समाज रोई भीतरोट परगना ने भी आंदोलन को खुला समर्थन देने का ऐलान किया है।

मंगलवार को ग्राम भारजा में आयोजित माली समाज की आम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज 28 जनवरी को होने वाले सर्व समाज महाआंदोलन में पूरी मजबूती के साथ भाग लेगा।

भारजा में हुई महत्वपूर्ण आम सभा

दिनांक 30 दिसंबर 2025 को आयोजित इस बैठक में समाज के पंच-पटेल, वरिष्ठजन, युवा प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में प्रस्तावित खनन परियोजना के दुष्प्रभावों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय करना रहा।

12 गांव तीन माह से कर रहे विरोध

बैठक में बताया गया कि पिण्डवाड़ा तहसील की वाटेरा, भीमाना, भारजा और रोहिड़ा ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले लगभग 12 गांव पिछले तीन महीनों से इस खनन परियोजना का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह परियोजना जलस्रोतों, कृषि भूमि और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है।

धरना-प्रदर्शन के बावजूद नहीं हुई सुनवाई

ग्रामीणों द्वारा अब तक कई बार प्रशासन व सरकार को ज्ञापन सौंपे गए और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं होने से क्षेत्र में रोष बढ़ता जा रहा है।

पर्यावरण और जनजीवन पर संकट

माली समाज के वक्ताओं ने कहा कि खनन से भूजल स्तर गिरने, खेती प्रभावित होने, प्रदूषण बढ़ने और भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है। यह केवल एक समाज नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का मुद्दा है।

28 जनवरी को सर्व समाज महाआंदोलन

सरकार की अनदेखी से आहत होकर क्षेत्र के 36 कौम (सर्व समाज) ने मिलकर 28 जनवरी 2025 को सरगामाता मंदिर परिसर के पास विशाल जन आंदोलन का निर्णय लिया है, जिसमें किसान, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

माली समाज ने दिया पूर्ण समर्थन

आम सभा में माली समाज रोई भीतरोट परगना ने महाआंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। समाज ने आंदोलन में सक्रिय भागीदारी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

परगना अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा

परगना अध्यक्ष ने कहा कि माली समाज अन्य सभी समाजों के साथ मिलकर इस जनहित के आंदोलन को सफल बनाएगा और सरकार से मांग की कि जनभावनाओं व पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए खनन परियोजना को शीघ्र निरस्त किया जाए।

अन्य खबरें

जनभावना का सम्मान : माउंट आबू अब कहलाएगा आबूराज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया लोकार्पण

सिरोही न्यूज़

राहुल गांधी के जन्मदिन पर सिरोही में उत्साह, : राहुल कुमार रावल बने KKC के कार्यकारी युवा संगठन महासचिव

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बने गुलमुल्लाह खान : राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग

सिरोही न्यूज़

जनगणना 2027: सिरोही में अधिकारियों ने की स्वगणना : आमजन से सहयोग की अपील

सिरोही न्यूज़

सिरोही HPV वैक्सीनेशन अभियान में तीसरे स्थान पर : 683 बालिकाओं को लगा टीका

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा सिरोही : उडवारिया टोल प्लाजा पर टीकाराम जूली का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़

उडवारिया टोल प्लाजा पर आज पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली : भव्य स्वागत की तैयारी

सिरोही न्यूज़

वोलकम चौराहा पिंडवाड़ा में ब्रेकर की मांग : बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान

सिरोही न्यूज़

माउंट आबू में परवीन बानो का दबदबा कायम : दूसरी बार बनीं महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

सिरोही न्यूज़

Today sirohi-hindi-News Rajasthan Phm News sirohi : नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.