सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

Today sirohi-hindi-News : सिरोही: पिण्डवाड़ा में चूना पत्थर खनन परियोजना का विरोध जारी : मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर परियोजना कों निरस्त करने की रखी मांग

सिरोही | 12-Nov-2025 09:06 AM | 317 |
सिरोही
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर परियोजना कों निरस्त करने की रखी मांग

सिरोही पिण्डवाड़ा में चूना पत्थर खनन परियोजना का विरोध जारी क्षेत्र वासियों नें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर परियोजना कों निरस्त करने की रखी मांग

सिरोही पिण्डवाड़ा तहसील क्षेत्र में प्रस्तावित चूना पत्थर खनन परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। जनजाति सुरक्षा मंच,सिरोही के बैनर तले मंगलवार को पिण्डवाड़ा वासियों नें ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी नरेंद्र जांगिड़ को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा।

मंच के जिला संयोजक धनाराम मीणा ने बताया कि प्रस्तावित खनन परियोजना करीब 800. 9935 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है, जिससे स्थानीय पर्यावरण, जलस्रोतों और जनजीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि परियोजना क्षेत्र में आने वाली भूमि का बड़ा हिस्सा जनजातीय समुदाय की खेती योग्य जमीन है, जिसके अधिग्रहण से ग्रामीणों का जीवन-निर्वाह संकट में पड़ जाएगा।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों के लोग पिछले डेढ़ महीने से लगातार आंदोलनरत हैं और कई बार प्रशासन को अपनी आपत्तियाँ दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से परियोजना को तत्काल रद्द करने और प्रभावित गांवों को राहत देने की मांग की है। मंच की ओर से ज्ञापन की एक प्रतिलिपि राज्यपाल  को भी भेजी गई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की,तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.