सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

Today sirohi-hindi-News Rajasthan : डोलीफली में जिले की पहली महिला-नेतृत्व वाली BYP ब्रूडिंग यूनिट का शुभारंभ | Kotak CSR

सिरोही | 14-Jan-2026 09:20 AM | 317 |
सिरोही
डोलीफली में जिले की पहली महिला-नेतृत्व वाली BYP ब्रूडिंग यूनिट का शुभारंभ | Kotak CSR

डोलीफली में जिले की पहली महिला-नेतृत्व वाली बीवाईपी ब्रूडिंग यूनिट का शुभारंभ

कोटक महिंद्रा बैंक के सीएसआर सहयोग से महिला आजीविका को मिला नया आधार

आबूरोड । डोलीफली ग्राम (ग्राम पंचायत भीमाणा, जिला सिरोही) में जिले की पहली महिला-नेतृत्व वाली पोल्ट्री (BYP) ब्रूडिंग यूनिट का भव्य उद्घाटन किया गया। यह पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

उद्घाटन समारोह में कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड की सीएसआर टीम से सोनल, रवीन्द्रनाथ (स्टेट हेड, PRADAN राजस्थान), हेमेंद्र सिंह देवड़ा (सरपंच, ग्राम पंचायत भीमाणा), यशपाल सिंह (ग्राम विकास अधिकारी, भीमाणा) तथा सुमीत कुमार एवं मनोहर सिंह भाटी (PRADAN, आबू रोड) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह बीवाईपी ब्रूडिंग यूनिट जिले में अपनी तरह की पहली इकाई है, जहाँ डे-ओल्ड-चिक्स (DOC) को वैज्ञानिक एवं मानक पद्धतियों से ब्रूड किया जा रहा है। इस पहल से स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण चूजों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे महिलाओं के नेतृत्व में पोल्ट्री आधारित आजीविका, आय वृद्धि एवं स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

यह इकाई कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से स्थापित की गई है, जबकि इसका तकनीकी मार्गदर्शन PRADAN, आबू रोड द्वारा प्रदान किया गया है। इस सफल मॉडल से प्रेरित होकर आबू रोड ब्लॉक के वासड़ा ग्राम में दूसरी ब्रूडिंग यूनिट की भी स्थापना की जा चुकी है।

कार्यक्रम के दौरान डोलीफली ग्राम की महिला ग्राम संगठन (VO) की सदस्यों ने स्वयं ग्राम की विस्तृत विकास योजना (DPR) प्रस्तुत की। महिलाओं ने मानचित्रों के माध्यम से जल बजटिंग, वर्षा आधारित जल उपलब्धता, भू-जल पुनर्भरण एवं प्रस्तावित जल संरचनाओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह योजना किस प्रकार जल तक स्थायी पहुँच, आजीविका परिसंपत्तियों के सृजन और समग्र पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन में सहायक होगी। यह प्रस्तुति महिला नेतृत्व, योजना निर्माण और निर्णय-प्रक्रिया में उनकी सशक्त भागीदारी का सशक्त उदाहरण रही।

प्रस्तुत ग्राम विकास योजना में जल संचयन, भूमि विकास, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर जैसे माइक्रो-इरिगेशन का विस्तार, संरक्षित खेती (नेट-हाउस/पॉलीहाउस), चारागाह संरक्षण, वृक्षारोपण तथा आजीविका सुदृढ़ीकरण से जुड़ी सहायक गतिविधियाँ शामिल हैं। यह योजना विशेष रूप से जनजातीय, छोटे एवं सीमांत महिला किसानों को केंद्र में रखकर तैयार की गई है, ताकि जल सुरक्षा, कृषि उत्पादकता एवं आय में दीर्घकालिक सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि ग्राम पंचायत भरजा एवं ग्राम पंचायत भीमाणा में जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित कार्यों के लिए कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा सीएसआर अंतर्गत लगभग ₹5 करोड़ का वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस सहयोग का उद्देश्य दोनों ग्राम पंचायतों को जल-पर्याप्त, गरीबी-मुक्त एवं महिला-अनुकूल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महिला-नेतृत्व, जल बजटिंग और आजीविका आधारित यह समेकित मॉडल ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ विकास, सामुदायिक स्वामित्व और समावेशी आर्थिक सशक्तिकरण को नई मजबूती प्रदान करेगा।

अन्य खबरें

जनभावना का सम्मान : माउंट आबू अब कहलाएगा आबूराज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया लोकार्पण

सिरोही न्यूज़

राहुल गांधी के जन्मदिन पर सिरोही में उत्साह, : राहुल कुमार रावल बने KKC के कार्यकारी युवा संगठन महासचिव

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बने गुलमुल्लाह खान : राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग

सिरोही न्यूज़

जनगणना 2027: सिरोही में अधिकारियों ने की स्वगणना : आमजन से सहयोग की अपील

सिरोही न्यूज़

सिरोही HPV वैक्सीनेशन अभियान में तीसरे स्थान पर : 683 बालिकाओं को लगा टीका

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा सिरोही : उडवारिया टोल प्लाजा पर टीकाराम जूली का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़

उडवारिया टोल प्लाजा पर आज पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली : भव्य स्वागत की तैयारी

सिरोही न्यूज़

वोलकम चौराहा पिंडवाड़ा में ब्रेकर की मांग : बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान

सिरोही न्यूज़

माउंट आबू में परवीन बानो का दबदबा कायम : दूसरी बार बनीं महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

सिरोही न्यूज़

Today sirohi-hindi-News Rajasthan Phm News sirohi : नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.