शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
सिरोही न्यूज़

Today sirohi-hindi-News : सिरोही: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण सआईआर प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

सआईआर प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश
sirohi-pindwara-hindi-news

सिरोही, 04 नवम्बर — जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अल्पा चौधरी ने सोमवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) डॉ. राजेश गोयल के साथ सिरोही सर्कल के विभिन्न मतदान भागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भाग संख्या 258, 263, 268, 272 और 273 में चल रही निर्वाचन संबंधी तैयारियों और एसआईआर (SIR) गणना प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की।

अल्पा चौधरी ने एसआईआर गणना प्रपत्रों के वितरण और अन्य निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में अधिकारियों एवं बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र की नींव है, इसलिए इसमें पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रपत्रों का वितरण और संकलन कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि डेटा की शुद्धता और मतदाता सूची के अद्यतन में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए।

एडीएम डॉ. राजेश गोयल ने बताया कि निर्वाचन कार्यों में तकनीकी पारदर्शिता और फील्ड रिपोर्टिंग दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बीएलओ को मतदाताओं के नाम, पते और अन्य विवरणों की सत्यापन प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर तहसीलदार जगदीश कुमार, सुरेश पटेल, के.पी. सिंह राणावत, धीरेन्द्र सिंह, बीएलओ सूर्यपाल सिंह, बृजेश पालीवाल, शाहरुख खान, जगदीश पटेल और कृष्णा मीणा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करें ताकि आगामी चुनावों के लिए निर्वाचन कार्य निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें

पत्रकार एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग पर चर्चा हुई।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज