सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

Today sirohi-hindi-News Rajasthan : अशोक गरासिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने

सिरोही | 04-Dec-2025 08:04 AM | 317 |
सिरोही
अशोक गरासिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने

अशोक गरासिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने

सिरोही पिंडवाड़ा। आदिवासी कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के तहत मंगलवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने पिंडवाड़ा के अशोक गरासिया को आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

अशोक गरासिया संगठन में पहले भी कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सहित विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते हुए लंबे समय से संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

उनके जमीनी जुड़ाव, संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्र में मजबूत पकड़ को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद गरासिया ने प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोगरा सहित राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

नई जिम्मेदारी मिलने पर परिजनों, समर्थकों, युवा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है, जहां लोग उन्हें नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अन्य खबरें

जनभावना का सम्मान : माउंट आबू अब कहलाएगा आबूराज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया लोकार्पण

सिरोही न्यूज़

राहुल गांधी के जन्मदिन पर सिरोही में उत्साह, : राहुल कुमार रावल बने KKC के कार्यकारी युवा संगठन महासचिव

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बने गुलमुल्लाह खान : राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग

सिरोही न्यूज़

जनगणना 2027: सिरोही में अधिकारियों ने की स्वगणना : आमजन से सहयोग की अपील

सिरोही न्यूज़

सिरोही HPV वैक्सीनेशन अभियान में तीसरे स्थान पर : 683 बालिकाओं को लगा टीका

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा सिरोही : उडवारिया टोल प्लाजा पर टीकाराम जूली का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़

उडवारिया टोल प्लाजा पर आज पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली : भव्य स्वागत की तैयारी

सिरोही न्यूज़

वोलकम चौराहा पिंडवाड़ा में ब्रेकर की मांग : बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान

सिरोही न्यूज़

माउंट आबू में परवीन बानो का दबदबा कायम : दूसरी बार बनीं महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

सिरोही न्यूज़

Today sirohi-hindi-News Rajasthan Phm News sirohi : नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.