सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

Today Sirohi News Rajasthan : अरावली संरक्षण को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सरकार को चेताया

सिरोही | 29-Dec-2025 09:43 PM | 317 |
सिरोही
अरावली संरक्षण को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सरकार को चेताया

अरावली बचाओ अभियान को लेकर जन जागरण, ब्लॉक कांग्रेस माउंट आबू के नेतृत्व में रैली आयोजित

स्वरूपगंज। अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर जन जागरण अभियान के तहत आज एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली ब्लॉक कांग्रेस माउंट आबू के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसकी अगुवाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रबारी ने की।

रैली में पूर्व पीसीसी सचिव इंदर सिंह देवड़ा,जिला महिला सचिव परवीन बानो,पंचायत समिति सदस्य बलवंत चौधरी,राजपाल सिंह देवड़ा,बाबूलाल पुरोहित,राजेश अग्रवाल एवं भुवनेश मीणा, सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणजन रैली में शामिल हुए।

इस दौरान वक्ताओं ने अरावली क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि इससे पर्यावरण, जलस्तर और प्राकृतिक संतुलन को भारी क्षति पहुंच रही है। उन्होंने सरकार से अरावली पर्वतमाला को संरक्षित घोषित कर खनन पर सख्त रोक लगाने की मांग की।

रैली के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा अरावली बचाओ आंदोलन को मजबूती देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रूप से संपन्न हुआ।

अन्य खबरें

जनभावना का सम्मान : माउंट आबू अब कहलाएगा आबूराज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया लोकार्पण

सिरोही न्यूज़

राहुल गांधी के जन्मदिन पर सिरोही में उत्साह, : राहुल कुमार रावल बने KKC के कार्यकारी युवा संगठन महासचिव

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बने गुलमुल्लाह खान : राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग

सिरोही न्यूज़

जनगणना 2027: सिरोही में अधिकारियों ने की स्वगणना : आमजन से सहयोग की अपील

सिरोही न्यूज़

सिरोही HPV वैक्सीनेशन अभियान में तीसरे स्थान पर : 683 बालिकाओं को लगा टीका

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा सिरोही : उडवारिया टोल प्लाजा पर टीकाराम जूली का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़

उडवारिया टोल प्लाजा पर आज पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली : भव्य स्वागत की तैयारी

सिरोही न्यूज़

वोलकम चौराहा पिंडवाड़ा में ब्रेकर की मांग : बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान

सिरोही न्यूज़

माउंट आबू में परवीन बानो का दबदबा कायम : दूसरी बार बनीं महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

सिरोही न्यूज़

Today sirohi-hindi-News Rajasthan Phm News sirohi : नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.