सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

पिंडवाड़ा के स्वरूपगंज की छात्रा आईना बानू ने 95.50% अंक प्राप्त कर कुरैशी समाज व क्षेत्र का नाम रोशन किया : समाज द्वारा भव्य स्वागत, RS-CIT कोर्स के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा।

सिरोही | 26-Mar-2026 10:10 PM | 317 |
सिरोही
समाज द्वारा भव्य स्वागत, RS-CIT कोर्स के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा।

कुरैशी समाज की बेटी आईना बानू ने 95.50 % अंक लाकर बढ़ाया समाज व स्वरूपगंज का मान

पिंडवाड़ा : स्वरूपगंज कस्बे की प्रतिभाशाली छात्रा आईना बानू पुत्री रहीमुद्दीन कुरैशी ने 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल कुरैशी समाज बल्कि पूरे स्वरूपगंज क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि पर मुस्लिम समाज व कुरैशी समाज की ओर से छात्रा का भव्य स्वागत कर हौसला-अफजाई की गई। 

समाज के प्रबुद्ध जनों ने आईना बानू को फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर कुरैशी समाज के जिला अध्यक्ष हमीद कुरैशी ने छात्रा की आगे की पढ़ाई के लिए RS-CIT एवं अन्य कंप्यूटर कोर्स में आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।

आईना बानू की इस सफलता से स्वरूपगंज सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बन रही है।

रिपोर्ट@अनीश मेमन स्वरूपगंज राजस्थान 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.