शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
सिरोही न्यूज़

जिला स्तरीय कृषक संवाद में चमका आबुस्वरूप FPO महिला किसानों के नवाचार कार्यों ने खींचा ध्यान

महिला किसानों के नवाचार कार्यों ने खींचा ध्यान
sirohi-pindwara-hindi-news

जिला स्तरीय कृषक संवाद में चमका आबुस्वरूप FPO, महिला किसानों के नवाचार कार्यों ने खींचा ध्यान

आबूरोड। जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय कृषक संवाद एवं प्रदर्शनी में आबुस्वरूप FPO ने अपने उत्कृष्ट कार्यों और नवाचारों से विशेष पहचान बनाई। प्रदर्शनी में एफपीओ ने अपने क्षेत्र में किए जा रहे प्रभावशाली कार्यों की जानकारी दी, जिसमें 2200 महिला किसानों का सशक्त संगठन, सिरोही जिले में पहली बार बकरी पालन में कृत्रिम गर्भाधान की सफलता, स्वस्थ मकरों का जन्म, 2 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार, तथा कृषि में जैविक तकनीक अपनाने जैसे उपलब्धियां प्रमुख रहीं।

कार्यक्रम में पहुंचकर राज्य मंत्री श्री ओटाराजी देवासी, राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष माननीय सी.आर. चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित जिला व राज्य स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने आबुस्वरूप FPO के कार्यों को गहराई से जाना और संस्थान के प्रयासों की प्रशंसा की।

प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम में नाबार्ड के डी.डी.एम. डॉ. दिनेश प्रजापत, प्रदान संस्था के टीम कॉर्डिनेटर सुमीत कुमार, तथा आबुस्वरूप FPO की निदेशक हिमा, अमिया, सविता, गुजरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन चौहान, तथा दामोदर, रमेश कुमार आदि सदस्य उपस्थित रहे।

आबुस्वरूप FPO के प्रतिनिधियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिला किसानों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, बाजार और वित्तीय मजबूती के साथ कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।

यह भी पढ़ें

पत्रकार एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग पर चर्चा हुई।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज