लोकसभा चुनाव 2024: डॉ. महेश शर्मा का जनसंपर्क अभियान जारी
Dr. Mahesh Sharma
Spread the love

डॉ. महेश शर्मा द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को डॉ. महेश शर्मा ने जेवर विधानसभा क्षेत्र में दौरा किया। लोकसभा मीडिया प्रभारी रवि जिंदल ने बताया कि गांव खंडेरा, नगला, चमरू, समाधिपुर, कैमराला, रामगढ़, सैथली, लुहारली, चक्रसेनपुर और भोगपुर में भाजपा उम्मीदवार डॉ. महेश शर्मा ने जनसंपर्क किया।

डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि 10 साल में मोदी सरकार ने भारत को विश्वस्तर पर नई पहचान दिलाई है। नरेंद्र मोदी सरकार देश के गरीब, मजदूर, वंचित और शोषित वर्ग के लिए निरंतर विकास कार्यों में लगी हुई है। नरेंद्र मोदी का महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्य रहा है। इसके अलावा आतंकवाद, अपराध और भ्रष्टाचार मिटाने का कार्य किया है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में सफल रही है। गौतमबुद्ध नगर की बात करें तो जेवर एयरपोर्ट एक बड़ी उपलब्धि है। जिससे लाखों नौजवानों को रोजगार मिलेगा।

Dr. Mahesh Sharma

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, विधायक तेजपाल नागर, पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, देवा भाटी, मनोज सिसोदिया, सेवानंद शर्मा, अभिषेक शर्मा, लोकदल नेता मनवीर भाटी, सुनील शर्मा, सुशील भाटी, सतपाल नागर, अंजू भाटी, संजय भाटी और सतीश भाटी आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love