लखनऊ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखनऊ
🚨 Breaking News | लखनऊ

योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तरप्रदेश : अर्शलान योगासना कप 2026

लखनऊ | 12-Apr-2026 12:05 PM | 553 |
लखनऊ
अर्शलान योगासना कप 2026

आज दिनांक 10.04.2026, दिन शुक्रवार को अर्शलान योगासना कप – 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय अजयदीप सिंह (पूर्व प्रशासनिक अधिकारी), श्री राजेश कुमार जायसवाल (ऑक्सीजन मैन) एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री युसूफ बेग द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष श्री युसूफ बेग ने एसोसिएशन को कदम-कदम पर सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की, जिसके परिणामस्वरूप यह कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।
इस प्रतियोगिता में लखनऊ जनपद के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 340 प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। प्रतियोगिता में ग्रीनवे पब्लिक स्कूल, सिटी मोंटेसरी स्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल, के.सी.एस. पब्लिक स्कूल, डॉन बॉस्को स्कूल, एस.के.डी. अकादमी सहित लगभग 20 विद्यालयों की सहभागिता रही। प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से योग की कला, संतुलन, लचीलापन एवं अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणामों में सिटी मोंटेसरी स्कूल (राजाजीपुरम शाखा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 मेडल्स के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं के.सी.एस. पब्लिक स्कूल, सरोजिनी नगर ने 22 मेडल्स के साथ द्वितीय स्थान तथा लखनऊ पब्लिक स्कूल, साउथ सिटी ने 18 मेडल्स के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव डॉ. महेश लाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को योग के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष आचार्य सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा राजपूत तथा एसोसिएशन के अन्य सभी पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अंत में आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगी विद्यालयों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को और अधिक भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।
– योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश

अन्य खबरें

सीआरपीएफ परिवारों के सम्मान में आयोजित हुआ भव्य सांस्कृतिक एवं प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम : द भोनवाल स्कूल द्वारा सी आर पी एफ के कावा हाल मे प्रस्तुत की गई देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक

लखनऊ न्यूज़

उभरती प्रतिभा : 10 वर्षीय बाल नृत्यांगना रुद्रांशी गुप्ता बना रहीं भारतनाट्यम और योग में नई पहचान : 10 वर्षीय रुद्रांशी गुप्ता बना रहीं भारतनाट्यम और योग में नई पहचान

लखनऊ न्यूज़

द भोनवाल स्कूल, बिजनौर : लखनऊ में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन सम्पन्न

लखनऊ न्यूज़

योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश, लखनऊ : "योगेन सह पारम्परिक क्रीड़ा के संकल्प के साथ अधिवक्ता अभिषेक तिवारी का सम्मान"

लखनऊ न्यूज़

योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने नव-निर्वाचित संरक्षक का किया सम्मान : विंग कमांडर विवेक तिवारी की स्मृति में होगी योगासन एवं पारम्परिक खेल प्रतियोगिता"

लखनऊ न्यूज़

योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तरप्रदेश ने किया रेफरी-ऑफिसियल्स का सम्मान : मुख्य संरक्षक (ऑक्सीजन मैन) श्री राजेश कुमार जायसवाल ने बढ़ाया हौसला, दिया सहयोग का आश्वासन

लखनऊ न्यूज़

लखनऊ योगासना स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन : जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

लखनऊ न्यूज़

योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश : जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

लखनऊ न्यूज़

योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तरप्रदेश की अहम बैठक : जिला स्तरीय भारतीय पारम्परिक खेल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बनी रणनीति

लखनऊ न्यूज़

रेडियो जॉकी के प्रशिक्षण बैच ने किया एफएम रेडियो मिर्ची 98.3 का शैक्षणिक भ्रमण : बेसिक रेडियो टेक्नोलॉजी कोर्स के बैच ने किया एफएम स्टूडियो का भ्रमण

लखनऊ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.