शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
लखनऊ न्यूज़

झांसी: एसबीआई शाखा मोंठ पर धनराशि हेराफेरी का आरोप पीड़ित ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

झांसी। जिले के मोंठ क्षेत्र से भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा में गंभीर अनियमितताओं और धनराशि हेराफेरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित बृजपाल सिंह पुत्र श्री बीरेन्द्र सिंह, निवासी बनरसयाना, करसा समयर, तहसील मोंठ, ने जिला अधिकारी झांसी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायत पत्र के अनुसार, बृजपाल सिंह का खाता संख्या 37843823603 एसबीआई मोंठ शाखा में 31 जुलाई 2018 को खोला गया था। 16 मई 2025 को खाते में ₹78,600 रुपये जमा किए गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह राशि जमा तो की गई, लेकिन बाद में शाखा प्रबंधक पंकज एवं फील्ड ऑफिसर संजय गोस्वामी के कहने पर जमा पर्ची वापस ले ली गई और खाते में राशि दर्ज नहीं की गई।

पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने बैंक अधिकारियों से खाते में धनराशि जमा न होने की लिखित जानकारी मांगी, तो उन्हें टाल दिया गया। बाद में बैंक शाखा द्वारा उपलब्ध कराए गए स्टेटमेंट में भी यह राशि दर्ज नहीं दिखाई गई। इससे यह स्पष्ट हो गया कि संबंधित अधिकारियों ने धनराशि का दुरुपयोग किया है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि शाखा प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर ने आपसी मिलीभगत से जमा धनराशि हड़प ली और बैंक स्टेटमेंट में भी ग़लतबाज़ी की। पीड़ित ने इस मामले में तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बृजपाल सिंह ने डीएम झांसी से आग्रह किया है कि उनके साथ हुई इस धोखाधड़ी पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को दंडित किया जाए और उन्हें जमा राशि की वापसी सुनिश्चित कराई जाए।

 

यह भी पढ़ें

द भोनवाल स्कूल द्वारा सी आर पी एफ के कावा हाल मे प्रस्तुत की गई देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक
विंग कमांडर विवेक तिवारी की स्मृति में होगी योगासन एवं पारम्परिक खेल प्रतियोगिता"

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*