लखनऊ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखनऊ
🚨 Breaking News | लखनऊ

रेडियो जॉकी के प्रशिक्षण बैच ने किया एफएम रेडियो मिर्ची 98.3 का शैक्षणिक भ्रमण : बेसिक रेडियो टेक्नोलॉजी कोर्स के बैच ने किया एफएम स्टूडियो का भ्रमण

लखनऊ | 05-Feb-2026 01:19 PM | 527 |
लखनऊ
बेसिक रेडियो टेक्नोलॉजी कोर्स के बैच ने किया एफएम स्टूडियो का भ्रमण

सुनील अवस्थी, लखनऊ संवाददाता !

रेडियो जॉकी एवं बेसिक रेडियो टेक्नोलॉजी के प्रशिक्षणार्थियों को उप्र उर्दू अकादमी की मीडिया कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा मोदी के नेतृत्व में एफएम चैनल रेडियो मिर्ची 98.3 के लखनऊ स्टूडियो का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को रेडियो प्रसारण की व्यावहारिक तकनीकों से रूबरू होने का अवसर मिला।

स्टूडियो भ्रमण के दौरान फेमस आरजे ताशी ने लाइव प्रसारण की प्रक्रिया, कंटेंट फ्लो और ऑन-एयर अनुशासन के बारे में जानकारी दी, वहीं रेडियो मिर्ची के प्रोमो राइटर व फेमस डीजे अर्जुन मिश्रा ने प्रोमो लेखन, वॉइस मॉड्यूलेशन तथा प्रोमो रिकॉर्डिंग की तकनीकें सिखाईं। प्रशिक्षणार्थियों ने स्टूडियो के विभिन्न सेक्शन—ऑन-एयर स्टूडियो, प्रोडक्शन और रिकॉर्डिंग सेटअप—को नज़दीक से समझा।

इस बैच में रचना चतुर्वेदी, वंदना, आयुषी, प्रियंका, रोहिता, मानसी, शिखा, शशिप्रभा, राजीव, सोनू पांडेय, सुनील अवस्थी, अर्जित, आशुतोष अवस्थी, सत्यम सहित अन्य प्रशिक्षणार्थियों ने रेडियो की बारीकियाँ सीखीं। प्रतिभागियों ने इस भ्रमण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि लाइव वातावरण में सीखने से रेडियो के तकनीकी और रचनात्मक पहलुओं की समझ और मजबूत हुई।

अकादमी की ओर से बताया गया कि ऐसे व्यावहारिक भ्रमण प्रशिक्षणार्थियों को इंडस्ट्री-रेडी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियाँ निरंतर आयोजित की जाएँगी।

अन्य खबरें

सीआरपीएफ परिवारों के सम्मान में आयोजित हुआ भव्य सांस्कृतिक एवं प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम : द भोनवाल स्कूल द्वारा सी आर पी एफ के कावा हाल मे प्रस्तुत की गई देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक

लखनऊ न्यूज़

उभरती प्रतिभा : 10 वर्षीय बाल नृत्यांगना रुद्रांशी गुप्ता बना रहीं भारतनाट्यम और योग में नई पहचान : 10 वर्षीय रुद्रांशी गुप्ता बना रहीं भारतनाट्यम और योग में नई पहचान

लखनऊ न्यूज़

द भोनवाल स्कूल, बिजनौर : लखनऊ में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन सम्पन्न

लखनऊ न्यूज़

योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश, लखनऊ : "योगेन सह पारम्परिक क्रीड़ा के संकल्प के साथ अधिवक्ता अभिषेक तिवारी का सम्मान"

लखनऊ न्यूज़

योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने नव-निर्वाचित संरक्षक का किया सम्मान : विंग कमांडर विवेक तिवारी की स्मृति में होगी योगासन एवं पारम्परिक खेल प्रतियोगिता"

लखनऊ न्यूज़

योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तरप्रदेश ने किया रेफरी-ऑफिसियल्स का सम्मान : मुख्य संरक्षक (ऑक्सीजन मैन) श्री राजेश कुमार जायसवाल ने बढ़ाया हौसला, दिया सहयोग का आश्वासन

लखनऊ न्यूज़

लखनऊ योगासना स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन : जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

लखनऊ न्यूज़

योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तरप्रदेश : अर्शलान योगासना कप 2026

लखनऊ न्यूज़

योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश : जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

लखनऊ न्यूज़

योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तरप्रदेश की अहम बैठक : जिला स्तरीय भारतीय पारम्परिक खेल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बनी रणनीति

लखनऊ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.