एल आई सी एनिमल्स खतौली की मुहीम ला रही रंग
Spread the love

खतौली!  प्राप्त समाचार के अनुसार खतौली नगर में निराश्रित एवं घायल जीवों की सेवा में समर्पित नगर के *सर्वप्रथम* संगठन एल आई सी एनिमल्स खतौली की मुहीम अब रंग ला रही है! संगठन के द्वारा एक अभियान चलाया गया है, जिसके अंतर्गत लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि जब भी उनके परिवार में कोई विवाह, जन्मदिन या अन्य कोई मांगलिक कार्य हो, तो वो परिवार खतौली नगर की सरकारी या गैर सरकारी गौशालाओं में संरक्षित घायल या बीमार अथवा स्वस्थ गौ माताओं के लिए उनके चारे की व्यवस्था करें ताकि इन निराश्रित गौ माताओं का जीवन सरल किया जा सके! इसी मुहीम से प्रेरित होकर आज *डॉक्टर सचिन साहनी,* अशोका मार्किट वालो ने अपनी बेटी सखी साहनी के जन्मदिन पर *251 किलो हरे चारे और दो धड़ी चोकर* का दान नगर पालिका खतौली की गौ शाला में दिया…जिसको उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ… एल आई सी एनिमल्स खतौली की टीम के साथ गौ माताओं को अपनी उपस्थिति में ग्रहण करवाया! पूरे परिवार ने गौ माताओं के साथ समय व्यतीत किया। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक एवं कोषाध्यक्ष अखिलेश पंडित, अध्यक्ष पुनीत अरोरा, उपाध्यक्ष गौरव खाटियान, महासचिव राजेंद्र राजपूत सथेड़ी वाले एवं कर्मठ सह सचिव अनमोल रावत, वंश राजपूत, देव त्यागी उपस्थित रहे! डॉक्टर सचिन साहनी एवं उनकी बिटिया सखी साहनी गौ माता के साथ समय बिताकर बहुत खुश नज़र आए और उन्होंने संगठन के साथ मिल कर इस मुहीम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया!


Spread the love