बुलंदशहर न्यूज़ : बुलंदशहर के लाल ने अमेरिका में किया नाम रोशन - PHM NEWS, Hindi New
बुलंदशहर के लाल ने अमेरिका

बुलंदशहर: संवाददाता विश्व मानवाअधिकार सुरक्षा आयोग ने ब्रह्मजीत राघव को हेल्थ केयर रेडियोलॉजी और न्यूक्लियर मेडिसन में डायरेक्टर मानद उपाधि और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उनके काम के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूएसए पद से सम्मानित किया। मूल रूप से बुलंदशहर सुशीला विहार कॉलोनी निवासी भूतपूर्व सैनिक राज बहादुर राघव के पुत्र डॉ ब्रह्मजीत सिंह राघव वर्तमान में यूएसए सरकार की सैन्य चिकित्सा सेवा में रेडियोलॉजी और न्यूक्लियर मेडिसिन के निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं और वे निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में 15 वर्षो से निरंतर रेडियोलोजी और न्यूक्लियर मेडिसिन के क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं।

पूर्व में अमेरिकी सरकार ने भी कई स्वास्थ्य सेवा संबंधी पुरस्कारों से सम्मानित किया है। दा शिकागो फेडरल एग्जीक्यूटिव बोर्ड, आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड, कई स्टारफिश अवार्ड, स्पिरिट ऑफ जेसी ब्राउन अवार्ड उन्हें मिले हैं। अब विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग ने श्री ब्रह्मजीत राघव को डाक्ट्रेट की उपाधि के साथ ही आजीवन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरीका से भी सम्मानित किया है। डॉ. ब्रह्मजीत राघव ने मिडवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से रेडियोलॉजी में स्नातक की डिग्री और स्वास्थ्य देखभाल में एमएचए मास्टर डिग्री की है।

उन्होंने सेंट फ्रांसिस विश्वविद्यालय से अस्पताल प्रशासन में एमबीए की शिक्षा भी पूर्ण की है। ब्रह्मजीत सिंह के पिता राजबहादुर जिन्हें कई सैन्य मैडल प्राप्त है, उन्होंने बताया कि धार्मिक स्वभाव का ब्रह्मजीत बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में बहुत होशियार था और समाज की सेवा करने का जज्बा बचपन से ही था। वह अब अमेरिका में 2005 से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं निष्ठा ईमानदारी के साथ दे रहा है। डॉ ब्रह्मजीत ने अपनी कामयाबी और सम्मान का श्रेय अपने माता-पिता , पत्नी और गुरुजनों को दिया। साथ ही अपने देश के युवाओं को कुरीतियों से दूर रहकर, शाकाहारी व धर्मसंगत रहते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने अपने क्षेत्र और अपने देश का नाम रोशन करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि गीता का ज्ञान सनातन भारत की अमूल्य धरोहर है, इसका लाभ लें। पूरे जनपद में खुशी का माहौल है वही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मेरठ मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि डॉक्टर ब्रह्मजीत राघव का भारत आने पर क्षत्रिय महासभा द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा

बुलंदशहर के लाल ने अमेरिका

lalit sharma owner Phm News

Lalit Sharma हिंदी पत्रकारिता में पिछले 14 वर्षों से है। ये कई टीवी और डिजिटल मीडिया में कई बड़े संस्थानों में कार्य कर चुके है। इस दौरान कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों के साक्षात्कार कर चुके है साथ ही खबरों के मानदंडों से भली भांति परिचित है। वर्तमान में राजनीति,अपराध और प्रशासनिक खबरों के लिए Delhi NCR से PHM NEWS के साथ जुड़े है। इनसे संपर्क करने के लिए [email protected]

By Lalit Sharma

Lalit Sharma हिंदी पत्रकारिता में पिछले 14 वर्षों से है। ये कई टीवी और डिजिटल मीडिया में कई बड़े संस्थानों में कार्य कर चुके है। इस दौरान कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों के साक्षात्कार कर चुके है साथ ही खबरों के मानदंडों से भली भांति परिचित है। वर्तमान में राजनीति,अपराध और प्रशासनिक खबरों के लिए Delhi NCR से PHM NEWS के साथ जुड़े है। इनसे संपर्क करने के लिए [email protected]