लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

गोला के अलीगंज मार्ग पर ट्रेन हादसा: 70 वर्षीय वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत : गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई मृत घोषित

लखीमपुर खीरी | 18-Sep-2025 08:44 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई मृत घोषित

गोला, लखीमपुर खीरी।

अलीगंज मार्ग स्थित ऊँची भूड़ नूरी मस्जिद के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगभग 70 वर्षीय सदरून निशा पत्नी स्व. फैय्याज मिस्त्री की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला भूतनाथ क्रॉसिंग के पास अपनी बेटी के घर रेलवे लाइन के किनारे जा रही थीं। उसी दौरान गोरखपुर से पीलीभीत जा रही गोमती एक्सप्रेस (15009) सामने से आ गई और महिला उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान मोहल्ला नीची भूड़, गोला निवासी सदरून निशा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सदरून निशा गुजारे के लिए लोगों से पैसे मांगकर अपना जीवनयापन करती थीं। उनके पति फैय्याज मिस्त्री का पहले ही निधन हो चुका था। मृतका के परिवार में पुत्र इक़बाल सहित अन्य परिजन मौजूद हैं।

स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा प्रबंध बढ़ाने की मांग की है। वहीं, इस दुर्घटना से परिजनों और मोहल्ले में गहरा दुख छा गया है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.