लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

निरीक्षण में दबाया स्टार्ट बटन, स्काडा सिस्टम और बैराज की क्षमता परखी, दिए सख्त निर्देश : शारदा बैराज पहुँचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, गेट संचालन को खुद किया चेक

लखीमपुर खीरी | 12-Sep-2025 08:13 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
शारदा बैराज पहुँचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, गेट संचालन को खुद किया चेक

लखीमपुर खीरी, 11 सितंबर।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को अपने तय कार्यक्रम के तहत प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग के साथ शारदा बैराज पहुँचे। मंत्री का स्वागत डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा और थाना प्रभारी शारदा नगर मनोज कुमार सिंह ने किया।

मंत्री ने बैराज का स्थलीय निरीक्षण करते हुए गेट संचालन, शारदा पोषक नहर और हेड रेगुलेटर की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने गेट संख्या 18 और 19 का स्टार्ट बटन दबाकर संचालन प्रक्रिया को परखा, जो पूर्णतः सुचारु पाई गई।

अधिशासी अभियंता (यांत्रिकी) सुजीत कुमार सिंह ने जानकारी दी कि बैराज में कुल 20 गेट हैं, जिनकी क्षमता लगभग 4,02,000 क्यूसेक है। वर्ष 2008 में यहाँ से 3,94,752 क्यूसेक का अधिकतम प्रवाह दर्ज हुआ था। सभी गेट आधुनिक स्काडा प्रणाली से स्वचालित हैं, जबकि जरूरत पड़ने पर इन्हें मैनुअल मोड से भी चलाया जा सकता है। दाहिनी ओर स्थित शारदा सहायक पोषक नहर की क्षमता 27,000 क्यूसेक है, जिससे प्रदेश के 18 जनपदों को सिंचाई सुविधा मिलती है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से बाढ़ एवं कटान निरोधी परियोजनाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों और आमजन को समय पर राहत मिले, इसके लिए कार्य योजनाओं पर तेजी से अमल होना चाहिए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में शारदा और घाघरा नदियाँ खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। नदी में कराया गया चैनलाइजेशन कार्य भी प्रभावी सिद्ध हो रहा है।

इस मौके पर प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, अमन गिरी, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह और सिंचाई विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.