लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

निघासन बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने : 16 कनेक्शन होने के बावजूद नहीं बिछाई गई लाइन, उपभोक्ता अंधेरे में जीने को मजबूर

लखीमपुर खीरी | 13-Sep-2025 04:48 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
16 कनेक्शन होने के बावजूद नहीं बिछाई गई लाइन, उपभोक्ता अंधेरे में जीने को मजबूर

निघासन बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने 16 कनेक्शन होने के बावजूद नहीं बिछाई गई लाइन, उपभोक्ता अंधेरे में जीने को मजबूरनि

घासन (खीरी):
निघासन पावर हाउस की लापरवाही एक बार फिर सुर्खियों में है। नगर पंचायत क्षेत्र के झंडी रोड पर मुंशी कोर्ट के आगे 16 कनेक्शन स्वीकृत होने के बावजूद आज तक बिजली की लाइन नहीं बिछाई गई। खंभे तो गाड़ दिए गए, लेकिन उनमें तार नहीं डाले गए, जिसके चलते उपभोक्ताओं को बिजली न मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में रहने के बावजूद उन्हें गांव जैसी स्थिति में जीवन यापन करना पड़ रहा है। उपभोक्ता लगातार पावर हाउस जाकर शिकायत दर्ज करा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या को हल करने की जगह अनदेखी कर रहे हैं।

उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी

बिजली विभाग की इस लापरवाही के कारण लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। साथ ही, मीटर रीडर की लापरवाही भी उपभोक्ताओं की समस्या को और बढ़ा देती है। क्षेत्र में महीनों तक मीटर रीडर नहीं पहुंचते। उपभोक्ताओं को खुद वीडियो बनाकर पावर हाउस पहुंचकर बिल बनवाना पड़ता है।

जिन्हें प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती, वे बिल भरने में देरी कर बैठते हैं और ऐसे मामलों में विभाग तुरंत कनेक्शन काट देता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गलती विभाग की होती है लेकिन सजा उन्हें भुगतनी पड़ती है।

सवालों के घेरे में बिजली विभाग

लोगों का कहना है कि आखिर कब लाइन बिछेगी और कब उन्हें बिजली की सुविधा मिलेगी? लगातार शिकायतों के बाद भी विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।

स्थानीय लोग अब प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.