लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

गोला पब्लिक इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान फेज-05 का आयोजन : पुलिस टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर और योजनाओं की जानकारी दी

लखीमपुर खीरी | 26-Sep-2025 04:17 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
पुलिस टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर और योजनाओं की जानकारी दी

लखीमपुर खीरी।

उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत 25 सितंबर 2025 को गोला पब्लिक इंटर कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में और प्रभारी निरीक्षक व निरीक्षक अपराध थाना गोला के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 1090, 102, 108, 1076, 1098, 1930 और 101 की जानकारी दी। साथ ही उन्हें छेड़छाड़ से बचाव, पॉक्सो एक्ट की अहमियत और आत्मरक्षा के उपायों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए अनेक उपयोगी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शामिल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा, विवाह और सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इसके साथ ही कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराध, मोबाइल गेम्स की लत, फर्जी कॉल, लॉटरी ठगी और सोशल मीडिया फ्रॉड जैसी समस्याओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं को यह भी बताया कि मादक पदार्थों से दूरी बनाना उनके स्वास्थ्य और भविष्य दोनों के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम में मौजूद सभी छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के पंपलेट वितरित किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य और पूरे शिक्षण स्टाफ ने भी इस पहल की सराहना की और पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।

जिसमें 

महिला उपनिरिक्षक अपूर्वा शर्मा  महिला उपनिरिक्षक बबिता पटवा,महिला कांस्टेबल अंजली,महिला कांस्टेबल कंचन त्रिपाठी और पीआरडी रेनू देवी मौके पर मौजूद रही। 

इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और जागरूक बनाना रहा।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.