लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

मिशन शक्ति के तहत सकेथू गांव में चौपाल, महिलाओं और बालिकाओं को दी गई जागरूकता : ग्राम प्रधान व अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण मौजूदगी

लखीमपुर खीरी | 26-Sep-2025 10:33 PM | 263 |
लखीमपुर खीरी
ग्राम प्रधान व अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण मौजूदगी

लखीमपुर खीरी:-
थाना हैदराबाद क्षेत्र के सकेथू गांव में मिशन शक्ति - नारी शक्ति अभियान के तहत एक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक रंजीत मौर्य ने गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति के महत्व से अवगत कराया।

इस दौरान एसओ सुनील मलिक ने साइबर हेल्पलाइन, महिला पावर लाइन, चाइल्ड लाइन सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। महिला आरक्षी ने भी सभी उपस्थित महिलाओं को बिंदुवार समझाया और उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।

कार्यक्रम में ग्राम संगठन की अध्यक्ष, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला पंचायत सहायक, बैंक सखी और बीसी सखी ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और महिलाओं को संबोधित किया।

आंगनवाड़ी सहायिका गंगा देवी ने इस अवसर पर ग्राम प्रधान के कुशल नेतृत्व और कार्यों की सराहना की।

चौपाल में ग्राम प्रधान डीके राज, हरिहर श्रीवास्तव, शारदा प्रसाद, शिवराम भार्गव तथा ढकवा चौकी से शिवेंद्र कुमार और तरुण कुमार भी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.