लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

मैलानी में चोरी: फिरोज बानो के घर से नकदी और गहने ले उड़े चोर : फिरोज बानो के घर से नकदी और गहने गायब

लखीमपुर खीरी | 14-Sep-2025 04:15 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
फिरोज बानो के घर से नकदी और गहने गायब

मैलानी में बड़ी चोरी: फिरोज बानो के घर से नकदी और जेवरात ले गए चोर
खीरी जिले के मैलानी थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। वार्ड नंबर 11 निवासी फिरोज बानो पत्नी स्व. शहरयार खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 सितंबर 2025 की रात करीब 3 बजे अज्ञात चोर घर में घुस आए।

पीड़िता ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। अचानक खटपट की आवाज सुनकर जब वह उठीं तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और नकदी व जेवरात गायब हैं। उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

फिरोज बानो के अनुसार, चोर लगभग 7,000 रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। इसमें करीब 28 ग्राम सोना और 700 ग्राम चांदी शामिल है। चोरी गए गहनों में सोने का हार, अंगूठी, झूमर, टीका, चांदी की पायल, पायजेब और अन्य आभूषण शामिल हैं।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मैलानी थाने में सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.