खेतों में मिली बछड़े की लाश, ग्रामीणों में भय का माहौल : वनरक्षक अफजाल हुसैन ने दी ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह
लखीमपुर खीरी, मितौली।
मितौली क्षेत्र के आलपुर गांव के पास खेतों में एक जंगली जानवर ने आवारा बछड़े का शिकार कर लिया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने सुबह खेतों में बछड़े का शव देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना पर मौके पर पहुंचे वनरक्षक अफजाल हुसैन ने हालात का जायजा लिया और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों की गतिविधियां ग्रामीण क्षेत्रों के नजदीक बढ़ रही हैं, इसलिए खेतों और घरों के आसपास सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है। घटना के बाद से आलपुर समेत आसपास के गांवों में लोग बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
अन्य खबरें
बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत
लखीमपुर खीरी न्यूज़