लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

कृषि विज्ञान केंद्र में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ : पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम: स्वास्थ्य व रोजगार दोनों के लिए उपयोगी

लखीमपुर खीरी | 19-Sep-2025 08:39 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम: स्वास्थ्य व रोजगार दोनों के लिए उपयोगी

लखीमपुर खीरी।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के जमुनाबाद कैंपस स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मशरूम उत्पादन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण संयोजक डॉ. मोहम्मद सुहैल के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के डेढ़ दर्जन से अधिक युवक-युवतियां भाग ले रही हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ. सुहैल ने बताया कि मशरूम का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, फैट और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से ओएस्टर और बटन मशरूम की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि यदि इसे व्यावसायिक दृष्टिकोण से किया जाए तो यह लाभकारी ग्रामीण व्यवसाय के रूप में स्थापित हो सकता है।

कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. जियालाल गुप्ता ने उद्यमिता और मार्केटिंग की रणनीतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि मशरूम उत्पादन से रोजगार और आमदनी की अपार संभावनाएं हैं। इसके सेवन से डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. एन.के. त्रिपाठी ने जानकारी दी कि मशरूम उत्पादन के बाद बचा हुआ कंपोस्ट उत्कृष्ट जैविक खाद के रूप में खेत की उर्वरता बढ़ाने में सहायक है। साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन के साथ पशुपालन और दुग्ध व्यवसाय जोड़कर आय के और भी स्रोत विकसित करने की सलाह दी।

यह प्रशिक्षण न केवल युवाओं को स्वास्थ्य और पोषण के महत्व से जोड़ रहा है, बल्कि उन्हें ग्रामीण उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी प्रेरित कर रहा है।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.