लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

क्रान्तिकारी कवि श्याम लाल गुप्ता की 129वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई : विश्वप्रसिद्ध क्रान्तिकारी गीत “झण्डा ऊँचा रहे हमारा” के रचयिता

लखीमपुर खीरी | 11-Sep-2025 09:03 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
विश्वप्रसिद्ध क्रान्तिकारी गीत “झण्डा ऊँचा रहे हमारा” के रचयिता

क्रान्तिकारी कवि श्याम लाल गुप्ता की 129वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

लखीमपुर खीरी।
विश्वप्रसिद्ध क्रान्तिकारी गीत “झण्डा ऊँचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा” के रचयिता, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी और पद्मश्री सम्मानित कवि श्याम लाल गुप्ता की 129वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह आयोजन उनके प्रतिष्ठान के सभागार में हुआ, जिसकी अध्यक्षता जगदीश प्रसाद गुप्ता ने की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने महान क्रान्तिकारी कवि को नमन करते हुए उनकी अमर कृति और देश के लिए दिए गए योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि श्याम लाल गुप्ता जैसे महापुरुषों की जयंती हमें उनके बलिदान और राष्ट्रप्रेम की भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है। उनका लिखा हुआ गीत “झण्डा ऊँचा रहे हमारा” आज भी हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति की लौ जलाता है और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को गौरवपूर्ण बनाता है।

कार्यक्रम में इन्द्रेश गुप्ता, अजय गुप्ता (गुड्डन भइया), राजू गुप्ता, सत्येन्द्र गुप्ता, विजय गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, रमेश गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अलिकेश गुप्ता, शोभित गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, अतुल गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता (पंकज), नितेश गुप्ता, रजत गुप्ता (राजापुर), रविन्द्र गुप्ता (संकटा भैया), आशीष गुप्ता (बहादुर नगर), विमल गुप्ता, सुशील गुप्ता, दिलीप गुप्ता, शीतला प्रसाद गुप्ता (खमरिया) सहित अनेक लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता एवं जिला महामंत्री सत्येन्द्र गुप्ता ने किया। सभी ने मिलकर कवि श्याम लाल गुप्ता की स्मृति को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.