लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

गोला पुलिस ने वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार : गोला पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को दबोचा

लखीमपुर खीरी | 18-Sep-2025 09:00 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
गोला पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को दबोचा

लखीमपुर खीरी।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर चलाए जा रहे वारण्टी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत गोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा थाना गोला के प्रभारी निरीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने 17 सितंबर 2025 को सुबह दबिश देकर दो वारण्टी अभियुक्तों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में संदीप उर्फ दीपू पासी पुत्र रामाआधार पासी निवासी लालनगंज मजरा भुडवारा थाना गोला शामिल है, जिस पर मु०सं० 561/13 धारा 354/394/302/411 भादंवि में मुकदमा दर्ज है। वहीं दूसरा अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र जसराम निवासी ग्राम बहारगंज थाना गोला है, जो मु०सं० 360/25 धारा 125(3) सीआरपीसी में वारण्टी था। दोनों को उनके घरों से नियमानुसार कारण गिरफ्तारी बताते हुए पुलिस ने हिरासत में लिया।

गिरफ्तारी अभियान में उ0नि0 ज्ञान प्रकाश मिश्रा व का0 शिवचन्द की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.