लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

धौरहरा में सड़क की मरम्मत न होने पर अनोखा विरोध, कीचड़ में लगाए केले और धान : कीचड़ भरी सड़क से परेशान लोग, विरोध में लगाए केले के पौधे और धान

लखीमपुर खीरी | 19-Sep-2025 12:35 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
कीचड़ भरी सड़क से परेशान लोग, विरोध में लगाए केले के पौधे और धान

लखीमपुर खीरी।
धौरहरा कस्बे में मुख्य सड़क की मरम्मत न होने से नाराज़ स्थानीय लोगों ने बुधवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर कीचड़ और गड्ढों से परेशान युवाओं ने समाजसेवी राजहंस की अगुवाई में कीचड़ भरी सड़क पर केले के पौधे लगाए और धान की बुवाई कर जिम्मेदारों का ध्यान खींचा। इस दौरान युवाओं ने "इंकलाब जिंदाबाद" के नारे भी लगाए।

धौरहरा कस्बे की यह मुख्य सड़क कोतवाली से ब्लॉक और तहसील कार्यालय को जोड़ती है। जल जीवन मिशन के तहत एक साल पहले यहां पाइपलाइन डाली गई थी। लेकिन इसके बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। बरसात के दिनों में यह सड़क गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो गई, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग इस सड़क पर गिरकर घायल हो रहे हैं। जलभराव और कीचड़ से निकलना बेहद कठिन हो गया है।

नगर पंचायत के ईओ गौरव सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के ठेकेदारों को सड़क की मरम्मत करनी थी। बरसात के चलते दिक्कत आ रही है, लेकिन जल्द ही सड़क का काम कराया जाएगा।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.