लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में टोल टैक्स को लेकर किसानों का विरोध, भारतीय किसान यूनियन ने दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी : NH 730 पर बिना सुविधा टोल टैक्स वसूली पर भड़के किसान

लखीमपुर खीरी | 18-Sep-2025 04:59 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
NH 730 पर बिना सुविधा टोल टैक्स वसूली पर भड़के किसान

लखीमपुर खीरी।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने लखीमपुर खीरी जिले में नेशनल हाईवे 730 फरधान पर शुरू की गई टोल टैक्स वसूली का कड़ा विरोध दर्ज कराया है। बुधवार को संगठन के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन के नेतृत्व में किसान नेताओं ने तहसील गोला पहुंचकर एसडीएम युगांतर त्रिपाठी के माध्यम से जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में किसानों ने साफ कहा कि फरधान और गोला रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज अब तक पूरे नहीं हुए हैं, वहीं सड़कें भी जगह-जगह से टूटी पड़ी हैं। ऐसे में यात्रियों और किसानों को बिना किसी सुविधा के टोल टैक्स चुकाना पड़ रहा है, जो अन्यायपूर्ण है।

कुलवंत सिंह जोशन ने कहा कि जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे ओवरब्रिज, सुरक्षित सड़कें और सुगम यातायात व्यवस्था पूरी तरह से नहीं दी जातीं, तब तक टोल टैक्स लेना किसानों और आम जनता के साथ सरासर धोखा है।

संगठन ने प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि तय समय सीमा के भीतर टोल प्लाजा बंद नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) नेशनल हाईवे 730 को पूरी तरह बंद करके अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगी।

किसानों ने स्पष्ट किया कि इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जिलेभर के किसान सड़क पर उतरकर बड़े पैमाने पर विरोध करेंगे।

इस मौके पर गोला तहसील अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, जिला सचिव प्रसंनदीप सिंह, बांकेगंज ब्लॉक अध्यक्ष राहुल वर्मा, रेशम सिंह, संजय सिंह, रंजीत कुमार, महेंद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसानों का कहना है कि सरकार विकास के नाम पर सिर्फ आम जनता पर टैक्स का बोझ डाल रही है, जबकि सड़कों और बुनियादी ढांचे की स्थिति बेहद खराब है। यदि यह टोल वसूली जारी रही तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.