शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
लखीमपुर खीरी न्यूज़

बस्तौली में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कटान का मामला, लेखपाल ने रुकवाई यूकेलिप्टस पेड़ों की कटाई

लेखपाल ने रुकवाई यूकेलिप्टस पेड़ों की कटाई
बस्तौली में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कटान

लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी के विकास खंड बिजुआ की ग्राम पंचायत बस्तौली में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कटान का मामला सामने आया है। यहां यूकेलिप्टस के पेड़ों की कटाई की जा रही थी, जिसकी सूचना मिलते ही लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर इसे रुकवा दिया।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह भूमि खलिहान की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की ही एक महिला ने इन पेड़ों को ठेके पर बेच दिया था, जिसके बाद ठेकेदार कटाई करा रहा था।

सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और कटाई बंद करवाई। उन्होंने बताया कि इस जमीन का अभी सीमांकन नहीं हुआ है। सीमांकन के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह भूमि ग्राम समाज की है या निजी। लेखपाल ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सीमांकन की कार्रवाई कराई जाएगी।

वहीं, इस मामले में जब ग्राम प्रधान मनोज कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस विषय की कोई जानकारी नहीं है।

यह घटना ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग जमीन की स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज