लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नुमाइन्दों ने काँफ्रेंस को किया खिताब : मूड़ाखजुहा में AIMIM की बड़ी काँफ्रेंस, असदुद्दीन ओवैसी का पैगाम घर-घर पहुंचाने की अपील

लखीमपुर खीरी | 16-Sep-2025 11:57 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
मूड़ाखजुहा में AIMIM की बड़ी काँफ्रेंस, असदुद्दीन ओवैसी का पैगाम घर-घर पहुंचाने की अपील

लखीमपुर खीरी।
पलिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मूड़ाखजुहा में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की एक अहम काँफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव नज़मुल हसन सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, यूथ जिला अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ उर्फ आशु, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अशफाक, यूथ जिला उपाध्यक्ष आलीशान जैदी, गोला विधानसभा अध्यक्ष निजामुद्दीन, नगर अध्यक्ष अफरोज़ खान और रंजीत कुमार सहित कई नेताओं ने अवाम को खिताब किया।

वक्ताओं ने कहा कि अक्लियत के लोगों को एकजुट होकर मुल्क और मिल्लत की तरक्की के लिए आगे आना होगा। साथ ही उन्होंने इंसानियत और मुल्क के गद्दारों से सावधान रहने तथा संवैधानिक हक व अधिकारों की जद्दोजहद करने का आह्वान किया।

काँफ्रेंस में AIMIM नेताओं ने अवाम से अपील की कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी का पैगाम जन-जन तक पहुंचाया जाए ताकि हिन्दू-मुस्लिम गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारा कायम रहे।

इस दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। मोहशिन अंसारी को विधानसभा यूथ अध्यक्ष, लियाकुद्दीन अंसारी को यूथ सचिव, रकीब शाह को ग्राम सभा यूथ अध्यक्ष और यूनुस को ग्राम यूथ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

काँफ्रेंस में साबिर, तसव्वर, दीन मोहम्मद, हशमत, मोहम्मद ताज, वसीम, काबिर, इमाम अली, रियाज, सहीम और सद्दाम सहित AIMIM के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अन्य खबरें

लखीमपुर खीरी में केवीके जमुनाबाद पर तिलहन : उत्पादन बढ़ाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखीमपुर खीरी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने डॉ. कौशल वर्मा : राहत किट और फ्री दवाइयों से सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखीमपुर खीरी न्यूज़

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा परिषद और वेब पोर्टल की मान्यता हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी। : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लखनऊ में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बहुआयामी संस्था की पहल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक, गोला में मनाई गई 150वीं जयंती : वक्ताओं ने दोहराया— अखंड भारत के निर्माता के विचारों पर चलने का संकल्प

लखीमपुर खीरी न्यूज़

Lakhimpur Kheri News : खंजनपुर वारदात पर उठे सवाल : मैलानी पुलिस की छवि धूमिल कर रहा कुकरा चौकी का दीवान

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी : खंजनपुर गाँव में मुस्लिम परिवार पर हमला, पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी न्यूज़

मां-बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ. कौशल वर्मा : समाजसेवा की मिसाल: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डॉ. कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर ने सब जूनियर बालिका वर्ग में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, गोला बना ऑल ओवर चैंपियन : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोला का रहा दबदबा

लखीमपुर खीरी न्यूज़

खेलकूद से हेल्दी बॉडी एवं हेल्दी मन का होता है विकास – डॉ. कौशल वर्मा : विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया जोश

लखीमपुर खीरी न्यूज़

विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा राशी शुक्ला बनीं एक दिन की पुलिस चौकी इंचार्ज : राशी शुक्ला ने चौकी में सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

लखीमपुर खीरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.