कौशाम्बी न्यूज़ : कांग्रेस छोड़कर आए विनय पासवान बने RLD के कौशाम्बी जिलाध्यक्ष
कांग्रेस छोड़कर आए विनय पासवान को RLD की कमान, बनाए गए कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष।
कौशाम्बी राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामाशीष राय ने रालोद मुखिया केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी व राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी की सहमति से विनय कुमार पासवान को राष्ट्रीय लोकदल का कौशाम्बी जिला अध्यक्ष बनाया है। इसके पहले विनय कुमार पासवान कांग्रेस में थे और एक महीने पहले कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हुए थे। जबकि कौशाम्बी जिला अध्यक्ष रहे नजमुल हसन को अब प्रयागराज जोन का महासचिव मनोनीत किया गया है । दोनों लोगों के मनोनीत होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी माहौल है। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिजवी ने दोनों पदाधिकारियों को संगठन को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी को इससे मजबूती मिलेगी और राष्ट्रीय लोक दल का जिले में विस्तार होगा।
अन्य खबरें
मिशन शक्ति की महिला सिपाही से अभद्रता, सिपाही ब्रजेश कुमार निलंबित, : एसपी की बड़ी कार्रवाई
कौशाम्बी न्यूज़सिराथू तहसील के गेट पर रातों-रात बनी 'अज्ञात कब्र' : छावनी में तब्दील हुआ इलाका, प्रशासन में हड़कंप
कौशाम्बी न्यूज़