कौशाम्बी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कौशाम्बी
🚨 Breaking News | कौशाम्बी

कौशाम्बी : शादी वाले घर पर दबंगों का हमला, दो लोग घायल — CCTV में कैद पूरी वारदात

कौशाम्बी | 27-Oct-2025 03:25 PM | 305 |
कौशाम्बी
शादी वाले घर पर दबंगों का हमला, दो लोग घायल — CCTV में कैद पूरी वारदात

📰 शादी वाले घर में दबंगों का हमला! बेटी की विदाई पर मचा हड़कंप, दो लोग घायल – CCTV में कैद पूरी वारदात

कौशाम्बी। जनपद के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शादी वाले घर पर कुछ दबंगों ने हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि पांच लोगों ने एक साथ घर में घुसकर जमकर मारपीट की, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया। बेटी की विदाई के दिन परिजनों में दहशत का माहौल छा गया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की शिकायत दी है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सूत्रों के अनुसार, पूरी मारपीट की घटना घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, फिर भी दबंग खुलेआम घूम रहे हैं। परिजन लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

📹 CCTV फुटेज में दिखी दबंगई:

घटना में शामिल आरोपियों को मारपीट करते और घर में तोड़फोड़ मचाते हुए देखा जा सकता है। परिवार ने पुलिस को फुटेज भी सौंप दिया है।

🔹 पुलिस का पक्ष:

इस मामले में पुलिस का कहना है कि दो पक्षों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है, और मामले की जांच जारी है।

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि जब सीसीटीवी में पूरी वारदात साफ़ दिख रही है, तो आरोपियों को अब तक गिरफ़्तार क्यों नहीं किया गया?

अन्य खबरें

जौनपुर जिला अध्यक्ष की माता जी के निधन पर पत्रकार सुरक्षा आयोग कौशाम्बी ने जताया गहरा शोक : पत्रकार सुरक्षा आयोग कौशाम्बी ने जताया गहरा शोक।"

कौशाम्बी न्यूज़

शाखा के इटैली पुर में क्रिकेट महाकुंभ का आगाज : क्रिकेट का जिला पंचायत सदस्य तूफान सिंह यादव और ग्राम प्रधान ने किया शुभारंभ

कौशाम्बी न्यूज़

सीडीओ ने 13 को ब्लॉक एवं तहसील स्तर तथा 14 को जिला स्तर पर सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। : 13 को ब्लॉक एवं तहसील14 को जिला स्तर का आयोजन होगा

कौशाम्बी न्यूज़

कौशाम्बी में दर्दनाक सड़क हादसा: सत्संग जा रहे बाइक सवारों को कंटेनर ने रौंदा, एक की मौके पर मौत। : सत्संग में शामिल होने आ रहे अधेड़ की मौत: कंटेनर चालक को पुलिस ने घेराबंदी कर कल्याणपुर से दबोचा।

कौशाम्बी न्यूज़

कौशाम्बी पुलिस का 'ऑपरेशन रिकवरी': 25 लाख के 97 मोबाइल बरामद, दुबई तक पहुंची पुलिस। : चेहरे पर लौटी मुस्कान: कौशाम्बी एसपी ने पीड़ितों को सौंपे गुम हुए मोबाइल, पुलिस टीम को नकद इनाम।

कौशाम्बी न्यूज़

समर्थ किसान पार्टी ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती, जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी ने अर्पित की पुष्पांजलि। : युग नायक थे स्वामी विवेकानंद: सिराथू के जवई पड़री में स़किपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

कौशाम्बी न्यूज़

नशे और ठंड का डबल अटैक : मटर के खेत में मिला लापता युवक का शव

कौशाम्बी न्यूज़

मिशन शक्ति की महिला सिपाही से अभद्रता, सिपाही ब्रजेश कुमार निलंबित, : एसपी की बड़ी कार्रवाई

कौशाम्बी न्यूज़

सिराथू तहसील के गेट पर रातों-रात बनी 'अज्ञात कब्र' : छावनी में तब्दील हुआ इलाका, प्रशासन में हड़कंप

कौशाम्बी न्यूज़

कौशाम्बी: मोहब्बतपुर पइंसा पुलिस ने तंग गलियों में किया पैदल गश्त, अराजक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी : SHO राजेंद्र वर्मा की अगुवाई में पुलिस ने जनता के बीच किया मार्च

कौशाम्बी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.