कौशाम्बी में देसी शराब का ओवररेटिंग कांड! देर रात तक बिक्री का वीडियो वायरल : मूरतगंज चौकी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, अधिकारियों की मिलीभगत पर उठे सवाल
कौशाम्बी।
जनपद कौशाम्बी के संदीपनघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मूरतगंज चौकी क्षेत्र में देसी शराब दुकानों पर खुलेआम ओवररेटिंग और देर रात तक बिक्री का मामला सामने आया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शराब विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। इतना ही नहीं, निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी देर रात तक दुकानों का शटर खुला रहता है।
इस बीच, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि शराब दुकानें देर रात तक चालू हैं और ग्राहकों से मनमाना पैसा लिया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चर्चा यह भी है कि अधिकारियों की मिलीभगत के कारण यह अवैध गतिविधि लंबे समय से चल रही है।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सकें।
> 📌 सूत्रों के अनुसार, अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो क्षेत्र में शराब माफियाओं का मनोबल और बढ़ सकता है।
अन्य खबरें
मिशन शक्ति की महिला सिपाही से अभद्रता, सिपाही ब्रजेश कुमार निलंबित, : एसपी की बड़ी कार्रवाई
कौशाम्बी न्यूज़सिराथू तहसील के गेट पर रातों-रात बनी 'अज्ञात कब्र' : छावनी में तब्दील हुआ इलाका, प्रशासन में हड़कंप
कौशाम्बी न्यूज़