कौशाम्बी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कौशाम्बी
🚨 Breaking News | कौशाम्बी

कौशाम्बी न्यूज़ : डीएम कौशांबी ने किया बैरमपुर पीएचसी का औचक निरीक्षण, स्वच्छता और प्रसव सुविधा पर दिए निर्देश

कौशाम्बी | 12-Nov-2025 11:56 PM | 305 |
कौशाम्बी
डीएम कौशांबी ने किया बैरमपुर पीएचसी का औचक निरीक्षण, स्वच्छता और प्रसव सुविधा पर दिए निर्देश

कौशांबी। जिलाधिकारी द्वारा सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बैरमपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने चिकित्सकों व स्टाफ की उपस्थिति की जांच की और ओपीडी संचालन को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

डीएम ने अस्पताल में प्रसव सुविधा शुरू करने और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा रखा जाए ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

निरीक्षण के दौरान कुछ स्टाफ के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और ऐसे कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.