कटिहार न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कटिहार
🚨 Breaking News | कटिहार

पटना-डोभी बाईपास पर सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला का शिलान्यास : मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने किया उद्घाटन

कटिहार | 22-Feb-2026 02:45 PM | 296 |
कटिहार
मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने किया उद्घाटन

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने आज पटना-डोभी बाईपास स्थित सिमरा-निसरपुरा में पटेल नवजागरण न्यास द्वारा आयोजित सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के शिलापट्ट का अनावरण कर विधिवत शिलान्यास किया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री Shravan Kumar, सांसद Kaushalendra Kumar, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक श्री वरिष्ठ सिंह, श्री शुभानंद मुकेश, श्री रूहेल रंजन सहित जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव Manish Verma समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार सामाजिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अतिथिशाला के निर्माण से क्षेत्र के लोगों और बाहर से आने वाले अतिथियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Annu Khan

PHM News Katihar

अन्य खबरें

समाजसेवी ध्रुव नारायण सिंह का हालचाल लेने पहुंचे मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह : सिलीगुड़ी में इलाज के बाद घर लौटे ध्रुव नारायण सिंह

कटिहार न्यूज़

कोढ़ा नगर पंचायत की जनहित समस्याएं बीस सूत्री बैठक में उठीं : बिजली, नल-जल, बाढ़ राहत और खनन विभाग से जुड़ी समस्याओं को लिखित रूप से रखा

कटिहार न्यूज़

पटना स्थित आवास पर लेसी सिंह से मिले कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह : बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर शिष्टाचार मुलाकात कर सफल कार्यकाल की कामना की

कटिहार न्यूज़

सुपौल में रफ्तार का कहर : वीरपुर से सहरसा जा रही यात्रियों से भरी बस NH-131 पर खाई में गिरी, 30 यात्रियों की जान बाल-बाल बची

कटिहार न्यूज़

कोढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की अपाची बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार : गुप्त सूचना पर छापेमारी, दो मोबाइल भी बरामद

कटिहार न्यूज़

कोढ़ा में बिजली व्यवस्था मजबूत, गेरा बाड़ी में 315 केवी ट्रांसफार्मर स्थापित : 100 केवी की जगह 200 केवी ट्रांसफार्मर भी लगाया गया

कटिहार न्यूज़

गेराबाड़ी (कोढ़ा) में भीषण सड़क हादसा: 20 लोगों की मौत : बस और पिकअप की जोरदार टक्कर से मची अफरा-तफरी

कटिहार न्यूज़

फारबिसगंज के रामपुर सब्जी मंडी में दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, भीड़ के सामने हुई वारदात : व्यस्त बाजार में फैली दहशत, घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़

कटिहार न्यूज़

कोढ़ा के गेड़ाबाड़ी बस्ती में शोक की लहर : स्वर्गीय भगवत मंडल के निधन पर परिजनों से मिलकर दी गई सांत्वना

कटिहार न्यूज़

समेली सरकारी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान नशे में मिले प्रभारी डॉक्टर : शराबबंदी पर उठे सवाल

कटिहार न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.