कटिहार न्यूज़
🚨 Breaking News |
कटिहार
कटिहार में ‘मन की बात’ सुनते हुए दिखे : अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री मोहम्मद रफीक अंसारी
कटिहार में आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। अल्पसंख्यक मोर्चा कटिहार के जिला मंत्री मोहम्मद रफीक अंसारी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देश के विकास, जनभागीदारी और सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर मोहम्मद रफीक अंसारी ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला कार्यक्रम है, जो आमजन को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जनता और सरकार के बीच संवाद मजबूत होता है तथा समाज में जागरूकता बढ़ती है। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम को सराहनीय और प्रेरणादायक बताया