कटिहार न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कटिहार
🚨 Breaking News | कटिहार

बीमार मासूम के इलाज के लिए बढ़े मदद के हाथ, धीरज कुमार सिंह ने दिया सहयोग : कोढ़ा के महेशपुर पंचायत में आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार से मिलकर सहायता की अपील

कटिहार | 01-Apr-2026 08:39 PM | 296 |
कटिहार
कोढ़ा के महेशपुर पंचायत में आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार से मिलकर सहायता की अपील

कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत महेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 मिर्जापुर में एक गरीब परिवार इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट के बीच अपने मासूम बच्चे के इलाज के लिए संघर्ष कर रहा है। रितु शर्मा के ढाई वर्षीय पुत्र को पेशाब की नली में गंभीर बीमारी होने के कारण पिछले चार महीनों से लगातार इलाज कराया जा रहा है। चिकित्सकों ने बच्चे की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया है, लेकिन आर्थिक अभाव के कारण परिवार आगे का इलाज कराने में असमर्थ है। इस संवेदनशील मामले की जानकारी मिलने पर कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह बच्चे के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की तथा परिवार को भरोसा दिलाया कि समाज के सहयोग से बच्चे का इलाज आगे बढ़ाया जाएगा। धीरज कुमार सिंह ने कहा कि जरूरत के समय समाज का साथ सबसे बड़ी ताकत होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो भी व्यक्ति इस मासूम बच्चे के इलाज में सहयोग करना चाहते हैं, वे आगे आएं और सहायता राशि बच्चे के चाचा अभिषेक कुमार के स्कैनर के माध्यम से भेजें, ताकि बच्चे का शीघ्र इलाज पटना में कराया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि मानवीय संवेदना और सामूहिक सहयोग से ही ऐसे परिवारों को राहत मिल सकती है। इस अवसर पर Annu Khan भी मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.