कानपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कानपुर
🚨 Breaking News | कानपुर

कानपुर में पुलिस परिवार के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति के तहत किया गया सम्मानित : "पुलिस विभाग की मेधावी छात्रवृत्ति योजना" के अंतर्गत पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने अभिभावकों को सौंपे चेक

कानपुर | 05-Aug-2025 11:56 PM | 77 |
कानपुर
"पुलिस विभाग की मेधावी छात्रवृत्ति योजना" के अंतर्गत पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने अभिभावकों को सौंपे चेक

पुलिस परिवार के मेधावी छात्रों को प्रेरित करने और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से "पुलिस विभाग की मेधावी छात्रवृत्ति योजना" के अंतर्गत आज कानपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार ने चयनित मेधावी छात्रों के अभिभावकों को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए।

यह योजना उत्तर प्रदेश पुलिस शिक्षा निधि के तहत संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत वर्ष 2024-25 में अराजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उन बच्चों को एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जा रही है, जो सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थानों से व्यावसायिक पाठ्यक्रमों जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, बिजनेस मैनेजमेंट, नेशनल लॉ कॉलेज आदि में अध्ययनरत हैं।

पुलिस मुख्यालय, लखनऊ द्वारा पूर्व में छात्रवृत्तियों का वितरण पुलिस महानिदेशक के कर-कमलों द्वारा करने की योजना बनाई गई थी, किंतु कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते इस वर्ष यह कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर आयोजित किया गया। इसी क्रम में कानपुर में स्थानीय पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में इस योजना को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार ने कहा कि यह पहल न केवल छात्रों को शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है, बल्कि पुलिस परिवारों में शिक्षा के प्रति नई जागरूकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को भी जन्म देती है। उन्होंने सभी मेधावी छात्रों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह कार्यक्रम पुलिस विभाग की संवेदनशील और दूरदर्शी सोच को दर्शाता है, जो न केवल सुरक्षा बल्कि समाज निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.