झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

उन्हेल नागेश्वर में 2 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा, महाआरती, व समरसता भोज

झालावाड़ | 29-Jan-2026 11:00 AM | 384 |
झालावाड़
कलश यात्रा, महाआरती, व समरसता भोज

उन्हेल नागेश्वर में 2 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

भव्य शोभायात्रा, 1100 रुद्राक्ष वितरण, महाआरती और समरसता भोज का आयोजन

हिंदू समाज में जागरूकता लाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम उन्हेल नागेश्वर में सोमवार, 2 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा। कार्यक्रम का आयोजन सर्व हिंदू समाज एवं उन्हेल नागेश्वर मंडल के तत्वावधान में किया जा रहा है। सम्मेलन में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे।
तीन बत्ती चौराहे से निकलेगी भव्य कलश व शोभायात्रा
आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे तीन बत्ती चौराहे से होगी। यहां से भव्य कलश यात्रा व शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई वाड़ी परिसर पहुंचेगी।
शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भगवाधारी घुड़सवार, डीजे, ढोल-ताशे और केसरिया साफा पहने रणबांकुरे विशेष आकर्षण रहेंगे।
1100 रुद्राक्षों का निःशुल्क वितरण
सम्मेलन के दौरान श्रद्धालुओं को 1100 रुद्राक्षों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। साथ ही भारत माता की महाआरती और सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होगा।
समरसता भोज से दिया जाएगा सामाजिक एकता का संदेश
कार्यक्रम में जाति-पाति और ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाने के उद्देश्य से सामूहिक भोजन प्रसादी (समरसता भोज) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों के लोग एक साथ भोजन करेंगे।
स्वामी मधुसूदनानंद जी महाराज का मिलेगा सानिध्य
विराट हिंदू सम्मेलन में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी मधुसूदनानंद जी महाराज
का सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उनके उद्बोधन के साथ अन्य अतिथियों के विचार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगी।
आयोजकों ने किया क्षेत्रवासियों से सहभागिता का आह्वान
आयोजकों ने उन्हेल नागेश्वर सहित आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित सम्मेलन में पधारकर सनातन संस्कृति को सशक्त बनाने में सहभागिता निभाने की अपील की है।
 

अन्य खबरें

हरनावदा में पेयजल संकट गहराया : : मानदेय विवाद से जल सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान

झालावाड़ न्यूज़

गंगधार की ऐतिहासिक धरोहरों का निरीक्षण : रानी महल, किला व दल सागर तालाब जीर्णोद्धार

झालावाड़ न्यूज़

राल्सा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान : झालावाड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेंल नागेश्वर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : उत्साह के साथ मनाया गया

झालावाड़ न्यूज़

भाजपा नेता पर धमकी के आरोप : वृद्ध ने जहर खाया |

झालावाड़ न्यूज़

झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

झालावाड़ न्यूज़

चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग : भारतीय किसान यूनियन संघ ने एसडीएम गंगधार को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा

झालावाड़ न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

झालावाड़ न्यूज़

संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

झालावाड़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.