गोपाष्टमी पर विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी ने किया गौपूजन कार्यक्रम : विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति के तत्वावधान में
गोपाष्टमी पर विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी ने किया गौपूजन कार्यक्रम
झालावाड़। विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति के तत्वावधान में गुरुवार को गोपाष्टमी पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण गौशाला में जाकर गौमाता का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया और उन्हें प्रसादी भोग खिलाया गया।
कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका नीतू सैनी के नेतृत्व में बहनों ने गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला और गौसंरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मनोरमा पुष्पद, गायत्री टेलर, पूजा कश्यप, ममता कश्यप सहित अन्य बहनें मौजूद रहीं।
दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने बताया कि गोपाष्टमी का पर्व धर्म, संस्कार और सेवा का प्रतीक है। गौमाता की सेवा से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति प्राप्त होती है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौसंरक्षण और गोसेवा का संकल्प लिया।
अन्य खबरें
झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
झालावाड़ न्यूज़उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा
झालावाड़ न्यूज़पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश
झालावाड़ न्यूज़संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
झालावाड़ न्यूज़