झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

उन्हेल थाने में जन-कल्याणक महोत्सव को लेकर सीएलजी बैठक संपन्न | सुरक्षा व साइबर जागरूकता : उन्हेल थाने में जन-कल्याणक महोत्सव को लेकर सीएलजी बैठक संपन्न | सुरक्षा व साइबर जागरूकता

झालावाड़ | 14-Dec-2025 05:35 AM | 384 |
झालावाड़
उन्हेल थाने में जन-कल्याणक महोत्सव को लेकर सीएलजी बैठक संपन्न | सुरक्षा व साइबर जागरूकता

उन्हेल थाने में जन-कल्याणक महोत्सव के तहत सीएलजी बैठक  हुई संपन्न

›कस्बे के थाना परिसर में शुक्रवार को थानाधिकारी रामकरण कटारिया की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक संपन्न हुई। बैठक में कस्बे में पार्श्वनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव के तहत आगामी मेले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में मेले के दौरान वाहनों को कस्बे के बाहर अस्थाई बाइपास बनाकर निकालने, पार्किंग व्यवस्था, कस्बे के प्रमुख रास्तों में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी आदि कई विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे।

 थानाधिकारी ने कहा कि मेले के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं, लेकिन इसमें सामुदायिक सहयोग भी उतना ही अनिवार्य है। साथ ही, मेले में कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखें तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके अतिरिक्त, बैठक में साइबर ठगी पर भी विस्तार से चर्चा हुई। थाना अधिकारी ने उपस्थित सदस्यों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे हर हथकंडों के प्रति आगाह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में अनजान व्यक्ति के साथ फोन पर ओटीपी, बैंक खाता विवरण या पासवर्ड साझा न करें। उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करने और नज़दीकी थाने में संपर्क करने की सलाह दी। बैठक में सभी सीएलजी सदस्य मौजूद थे।

 

अन्य खबरें

हरनावदा में पेयजल संकट गहराया : : मानदेय विवाद से जल सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान

झालावाड़ न्यूज़

गंगधार की ऐतिहासिक धरोहरों का निरीक्षण : रानी महल, किला व दल सागर तालाब जीर्णोद्धार

झालावाड़ न्यूज़

राल्सा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान : झालावाड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेंल नागेश्वर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : उत्साह के साथ मनाया गया

झालावाड़ न्यूज़

भाजपा नेता पर धमकी के आरोप : वृद्ध ने जहर खाया |

झालावाड़ न्यूज़

झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

झालावाड़ न्यूज़

चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग : भारतीय किसान यूनियन संघ ने एसडीएम गंगधार को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा

झालावाड़ न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

झालावाड़ न्यूज़

संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

झालावाड़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.