झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

उन्हेल : खेत में दवाई छिड़कते समय 28 वर्षीय किसान की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

झालावाड़ | 19-Nov-2025 10:43 PM | 384 |
झालावाड़
खेत में दवाई छिड़कते समय 28 वर्षीय किसान की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

उन्हेल। थाना क्षेत्र के खाखरी गांव में मंगलवार को कृषि कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 28 वर्षीय किसान की मौत हो गई।

उन्हेल थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल मुबारिक खान ने बताया कि मृतक किसान शोभान सिंह पुत्र शंकर सिंह, निवासी खाखरी, अपने खेत में फसल पर दवाई छिड़कने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा।

परिजन तत्काल उसे सीएचसी चौमहला लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें

हरनावदा में पेयजल संकट गहराया : : मानदेय विवाद से जल सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान

झालावाड़ न्यूज़

गंगधार की ऐतिहासिक धरोहरों का निरीक्षण : रानी महल, किला व दल सागर तालाब जीर्णोद्धार

झालावाड़ न्यूज़

राल्सा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान : झालावाड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेंल नागेश्वर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : उत्साह के साथ मनाया गया

झालावाड़ न्यूज़

भाजपा नेता पर धमकी के आरोप : वृद्ध ने जहर खाया |

झालावाड़ न्यूज़

झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

झालावाड़ न्यूज़

चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग : भारतीय किसान यूनियन संघ ने एसडीएम गंगधार को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा

झालावाड़ न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

झालावाड़ न्यूज़

संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

झालावाड़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.