चौमहला।
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झालावाड़ के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति, चौमहला श्री बृजपाल दान चारण ने सोमवार को चौमहला क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में संचालित बालवाहिनियों (स्कूल बसों) का औचक निरीक्षण किया।
कनिष्ठ सहायक चेतन मोरी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कई स्कूल बसों में खामियां पाई गईं। इस पर न्यायालय द्वारा संबंधित बस चालकों एवं सहायकों को बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाने तथा पाई गई कमियों को शीघ्र सुधारने के सख्त निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक हेमंत गौतम, गंगधार थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी सहित थाना गंगधार का पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा।
अन्य खबरें
झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
झालावाड़ न्यूज़उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा
झालावाड़ न्यूज़पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश
झालावाड़ न्यूज़संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
झालावाड़ न्यूज़