चौमहला में आरएसएस का तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग संपन्न : 30 स्वयंसेवकों ने लिया शारीरिक और बौद्धिक प्रशिक्षण
आरएसएस का तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग संपन्न 30 स्वयंसेवकों ने लिया शारीरिक व बौद्धिक प्रशिक्षण
झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग शनिवार को संपन्न हुआ। यह वर्ग झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे स्थित मुन्नी देवी आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित किया गया, जिसमें 30 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
खंड कार्यवाह रितेश निगम ने बताया कि वर्ग का शुभारंभ 31 दिसंबर को हुआ था, जिसका समापन शनिवार को किया गया। वर्ग के दौरान स्वयंसेवकों को शारीरिक व बौद्धिक विकास से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया तथा राष्ट्रसेवा की प्रेरणा प्रदान की गई।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए वर्ग कार्यवाह रितेश निगम एवं वर्ग पालक तथा जिला शारीरिक प्रमुख डॉ. बंशी नाथ योगी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वर्तमान स्वरूप अनेक स्वयंसेवकों के वर्षों के त्याग, तपस्या और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। यह यात्रा तब तक जारी रहेगी, जब तक अखंड भारत का संकल्प पूर्ण नहीं हो जाता और देश विश्व पटल पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त नहीं कर लेता।
बौद्धिक सत्र के पश्चात सभी अभ्यर्थियों एवं आगंतुकों ने सामूहिक भोज में भाग लिया। कार्यक्रम में अनेक स्वयंसेवक एवं दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य खबरें
झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
झालावाड़ न्यूज़उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा
झालावाड़ न्यूज़पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश
झालावाड़ न्यूज़संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
झालावाड़ न्यूज़