राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आरोग्य भारती को किया सम्मानित : सेवा संगम कार्यक्रम
कोटा | सेवा संगम कार्यक्रम
भारत विकास परिषद कोटा द्वारा आयोजित सेवा संगम कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आरोग्य भारती संस्थान को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभाग संयोजक सुरेंद्र कुमार जैन, जिला प्रचार प्रमुख भरत शर्मा, डॉ. नित्यानंद शर्मा, डॉ. अंजना शर्मा, अनुपमा चतुर्वेदी और माधव सोनी ने सम्मान ग्रहण किया।
आरोग्य भारती द्वारा विगत वर्ष विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। सूर्य सप्तमी पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में विद्यालयों, महाविद्यालयों और महिला समूहों का सहयोग लिया गया तथा स्वास्थ्य प्रबोधन किया गया। इसके साथ ही 122 स्थानों पर धनवंतरी पूजन का आयोजन किया गया।
चैत्र माह में नीम गोली और काढ़ा वितरण किया गया। योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित हुए। वेद विद्यालय के प्रचार-प्रसार के साथ वहां के विद्यार्थियों एवं वनवासी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। गर्मी के मौसम और जहरीले जीव-जंतुओं से बचाव के उपायों का भी व्यापक प्रचार किया गया।
संस्थान की ओर से बताया गया कि इस वर्ष भी सूर्य सप्तमी पर संपूर्ण बारा विभाग में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए विभिन्न दलों का गठन कर दिया गया है।
अन्य खबरें
झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
झालावाड़ न्यूज़उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा
झालावाड़ न्यूज़पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश
झालावाड़ न्यूज़संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
झालावाड़ न्यूज़