नागेश्वर पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव: उन्हेल नागेश्वर में भव्य रथयात्रा : उन्हेल नागेश्वर में भव्य रथयात्रा
श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ भगवान जन्म कल्याणक महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन निकला वरघोड़ा
झालावाड़ जिले के गंगधार उपखण्ड क्षेत्र के उन्हेल नागेश्वर में विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ नागेश्वर पार्श्वनाथ में चल रहे हर वर्ष की भांति जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर रविवार को कस्बे में एक भव्य विशाल रथ यात्रा निकाली गई। देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालुओं ने इस यात्रा में भाग लिया।भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक पर रविवार दोपहर को भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें रथ, इन्द्र ध्वजा, हाथी घोड़े, बगी एवं बैंड बाजे सहित भगवान का रथ शामिल था। श्रद्धालुओं के जत्थों ने जयकारों के नारों के साथ भगवान के रथ को अपने हाथों से खींचा रथ यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई जैन तीर्थ पहुंची इस दौरान कस्बे वासियों ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया महोत्सव के दौरान डग विधायक कालूराम मेघवाल , उन्हेल भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह बना सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे जन्म कल्याणक महोत्सव पर लगे मेले में बुधवार को काफी भीड़ रही। ग्रामीणजनों सहित तीर्थ यात्रियों ने मेले में लगी दुकानों से खरीदारी की और बच्चों व युवक-युवतियों ने झूले-चकरी का लुत्फ उठाया महोत्सव और मेले के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन कर भोजन प्रसादी का लाभ लिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस उपाधीक्षक हेमंत गौतम एवं उन्हेल थाना प्रभारी रामकरण कटारिया गंगधार थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी, डग थाना प्रभारी भंवर सिंह गुर्जर मय जाप्ते के मौजूद रहे
अन्य खबरें
झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
झालावाड़ न्यूज़उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा
झालावाड़ न्यूज़पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश
झालावाड़ न्यूज़संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
झालावाड़ न्यूज़