झालावाड़ में अवैध अतिक्रमण पर नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई : अवैध कब्जे कर बनाई गई अस्थाई दुकानों पर जेसीबी चलाई गई
Jhalawarझालावाड़ में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन
झालावाड़ नगर परिषद के उड़न दस्ते ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। शहर के नाले और सड़क मार्ग पर अवैध कब्जे कर बनाई गई अस्थाई दुकानों पर जेसीबी चलाई गई।
यह कार्रवाई शहीद निर्भय सिंह सर्किल से शुरू हुई और बस स्टैंड से सुभाष कॉलोनी चौराहे तक अतिक्रमण हटाए गए। नगर परिषद की टीम ने एक दिन पहले भी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी थी, लेकिन कब्जा नहीं हटाने पर बुधवार को सख्त रुख अपनाते हुए दुकानें हटवाईं।
कार्यवाही के दौरान उड़न दस्ता प्रभारी चंद्रशेखर सिंह मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि लंबे समय से नगर के प्रमुख मार्गों पर अवैध अतिक्रमण के कारण आवाजाही बाधित हो रहा था, जिसके चलते नगर परिषद को यह कार्रवाई करनी पड़ी।
झालावाड़ में बस स्टैंड से सुभाष कॉलोनी चौराहे तक अतिक्रमण हटाए गए।
इस दौरान प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं अवैध अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। जानकारी के अनुसार, भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमण पर नगर परिषद लगातार अभियान चलाएगी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। हालांकि, कई जगहों पर अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध का भी सामना करना पड़ा।
अन्य खबरें
झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
झालावाड़ न्यूज़उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा
झालावाड़ न्यूज़पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश
झालावाड़ न्यूज़संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
झालावाड़ न्यूज़