झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

गंगधार पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 2.715 किलो अफीम व ₹5300 नकद जब्त, तस्कर गिरफ्तार

झालावाड़ | 27-Dec-2025 12:35 AM | 384 |
झालावाड़
2.715 किलो अफीम व ₹5300 नकद जब्त, तस्कर गिरफ्तार

गंगधार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 715 ग्राम अफीम व ₹5300 नकद जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गंगधार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 715 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम तथा ₹5300 नकद राशि जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले बदमाशों के विरुद्ध निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीना के निर्देशन एवं गंगधार पुलिस उपाधीक्षक हेमंत गौतम के सुपरवीजन में थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी के नेतृत्व में टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

पुलिस गश्त के दौरान रावतपुरा रोड रेलवे स्टेशन के पास, चौमहला क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति को डिटेन किया गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान नरवरलाल पिता मांगुलाल, जाति मेघवाल, निवासी आंबा, थाना बड़ौद (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से अफीम व नकद राशि बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की जांच की जा रही है।

अन्य खबरें

हरनावदा में पेयजल संकट गहराया : : मानदेय विवाद से जल सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान

झालावाड़ न्यूज़

गंगधार की ऐतिहासिक धरोहरों का निरीक्षण : रानी महल, किला व दल सागर तालाब जीर्णोद्धार

झालावाड़ न्यूज़

राल्सा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान : झालावाड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेंल नागेश्वर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : उत्साह के साथ मनाया गया

झालावाड़ न्यूज़

भाजपा नेता पर धमकी के आरोप : वृद्ध ने जहर खाया |

झालावाड़ न्यूज़

झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

झालावाड़ न्यूज़

चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग : भारतीय किसान यूनियन संघ ने एसडीएम गंगधार को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा

झालावाड़ न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

झालावाड़ न्यूज़

संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

झालावाड़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.